ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ...
विदेश

भारत 30 अक्टूबर को वुहान भेजेगा फ्लाइट, वंदे भारत मिशन के तहत चीन जाने वाली एयर इंडिया की होगी यह छठवीं उड़ान

बीजिंग। जिस चीन के वुहान शहर में दुनिया में पहली बार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे… एयर इंडिया 30 अक्टूबर को वहां के लिए अपनी उड़ान का संचालन करेगी। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission, VBM) के तहत एक उड़ान 30 अक्टूबर को दिल्ली-वुहान सेक्टर से संचालित की जाएगी। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, यह एअर इंडिया की ओर से चीन के लिए चलाई जाने वाली छठवीं वंदे भारत उड़ान होगी।

बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों के लिए उड़ानों का संचालन भारतीयों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इस बार यह उड़ान वुहान के लिए होगी। वुहान में पिछले साल दिसंबर में सबसे पहले कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। बीते जून महीने में इस शहर को वायरस से आधिकारिक रूप से सुरक्षित घोषित किया गया था। यही नहीं इसके बाद सभी प्रतिबंधों को हटाए जाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से वुहान के लिए एअर इंडिया की यह पहली उड़ान होगी।

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 23 अक्टूबर के लिए निर्धारित वंदे भारत उड़ान (Vande Bharat Mission) को 30 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब इस उड़ान को दिल्ली-वुहान-दिल्ली सेक्टर के लिए संचालित किया जाएगा। मालूम हो कि नई दिल्ली से बीजिंग पहुंचने वाले लोगों को निर्धारित होटलों में 14 दिन तक क्‍वारंटीन रहना होता है। यात्रियों को किसी भी मदद के लिए हेल्पडेस्क helpdesk. beijing @mea .gov.in से संपर्क करने को कहा गया है।

बता दें कि इस साल फरवरी में जब वुहान में कोरोना संक्रमण के मामले काफी बढ़ गए थे तब से वहां से भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने तीन उड़ानों का संचालन किया था। कोरोना संकट सामने आने के बाद एयर इंडिया ने वंदे भारत मिशन के तहत चीन के लिए पांच उड़ानों का संचालन किया है। वंदे भारत मिशन का छठा चरण पहली सितंबर से शुरू हुआ था। बीते दो सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, वंदे भारत मिशन के तहत लगभग 13 लाख भारतीयों की वतन वापसी हुई है।

Related Articles

Back to top button