ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
खेल

IPL इतिहास में पहली बार चेन्नई के मिली इतनी बड़ी हार, मुंबई बनी ऐसा करने वाली पहली टीम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13 सीजन के इतिहास में जो अब तक नहीं हुई था वो शुक्रवार (23 अक्टूबर) को हुआ। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 10 विकेट की शर्मनाक हार मिली। यह पहली बार है जब किसी टीम ने चेन्नई के खिलाफ इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

करो या मरो के मुकाबले में खेलने उतरी महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नई को टॉस जीतकर मुंबई के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम ने महज 3 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। इस खराब शुरुआत के बाद भी सैम कुर्रन के अर्धशतक के दम पर चेन्नई ने 114 रन का स्कोर बनाया। मुंबई के ओपनर इशान किशन ने आतिशी अर्धशतक जड़ा और टीम ने 12.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स को मिली सबसे बड़ी हार

इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई की टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी लेकिन यह पहला मौका रहा जब टीम को ऐसी हार मिली। अब तक चेन्नई ने दो बार 10 विकेट से जीत हासिल की थी। अब इस लिस्ट में मुंबई का नाम जुड़ गया है। यह 13वां मौका था जब किसी टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की हो। मुंबई ने इससे पहले 2012 में राजस्थान के खिलाफ इतनी बड़ी जीत हासिल की थी

गेंद के लिहाज से सबसे बड़ी जीत

इस लिस्ट में भी मुंबई की टीम ही टॉप काबिज है। कोलकाता के खिलाफ 2008 में टीम ने महज 5.3 ओवर में 87 गेंद रहते ही जीत हासिल की थी। इसके बाद टूर्नामेंट से हट चुकी कोच्चि की टीम का नाम है जिसने राजस्थान को 76 गेंद रहते हराया था। पंजाब ने 2017 में दिल्ली की टीम पर 73 गेंद रहते जीत हासिल की थी। शुक्रवार को मुंबई ने 46 गेंद रहते चेन्नई पर जीत हासिल की यह गेंद के लिहाज से 10 बड़ी जीत है।

Related Articles

Back to top button