ब्रेकिंग
Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता... Dhanbad Water Crisis: धनबाद के बलियापुर में जल संकट गहराया; 12 पंचायतों के 27 गांवों में एक महीने से... Tonk Road Accident News: टोंक हाईवे पर डंपर में घुसी 200 की स्पीड से दौड़ती कार; फेसबुक लाइव पर दिख ... Madhya Pradesh Crime News: फर्जी दस्तावेज से हासिल की मध्य प्रदेश पुलिस में SI की नौकरी, 28 साल बाद ... Indore Crime News: इंदौर के राऊ में 27 लाख की चोरी का खुलासा; सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे ड्रा... Rajasthan Urban Local Body Polls Ajmer: अजमेर निकाय चुनाव के बाद बाड़ेबंदी; 5 निर्दलीय पार्षदों के स... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे के साथ मिलकर की पोते की हत्या, लाठी और...
खेल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा,शाहरुख और रणवीर सहित इन स्टार्स ने मांगी दुआ

मुंबई: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को वीरवार देर रात दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद कपिल देव की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। इस खबर के आने के बाद क्रिकेटर के चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

कपिल देव के फैंस और क्रिकेटर्स के अलावा पूरी बाॅलीवुज इंडस्ट्री उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं।

Bollywood Tadka

रणवीर सिंह

डायरेक्टर कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ’83’ में  कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने लिखा- ‘कपिल देव शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक हैं। मेरे मुख्य व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।’

Bollywood Tadka

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा-‘जल्द से जल्द ठीक हो जाओ कपिल पाजी। आशा करता हूं आप अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की तेजी की तरह तेजी से ठीक हो जाएं। आपको बहुत सारा प्यार सर।’

पंकज त्रिपाठी

साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर डायरेक्टर कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ’83’ में टीम के मैनेजर की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी ने क्रिकेटर की हालत पर कहा- ‘हम प्रार्थना करेंगे भगवान से की जल्द से जल्द वो स्वस्थ और सेहतमंद हो जाएं। वो हमारे धरोहर हैं हमारे देश के, और उतने ही अद्भुत व्यक्ति हैं। बस हमारी प्रार्थनाएं हैं, जल्दी ठीक हो जाएं।’

Bollywood Tadka

रितेश देशमुख 

रितेश देशमुख  ने भी ट्वीट करते हुए कहा- ‘कपिल देव जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जल्दी ठीक हो जाओ सर।’

Bollywood Tadka

 पायल घोष 

पायल घोष ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- ‘लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव की जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।’

Bollywood Tadka

सोफी चौधरी

सोफी चौधरी ने भी लिखा- ‘हमारे दिग्गज कपिल देव जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं! प्रेम और प्रार्थना सर।’

Bollywood Tadka

ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा ने लिखा-‘आप जल्दी ठीक हो जाएं कपिल देव सर।’

Bollywood Tadka

राहुल देव

राहुल देव ने ट्वीट किया- ‘जल्दी ठीक हो जाइए कपिल पाजी। आप बड़े दिल के इंसान हैं। एक दिल का दौरा आपको झुका नहीं सकता। आपके जल्द सेहतमंद होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’

Bollywood Tadka

आफताब शिवदासानी ने भी कपिल देव के जल्द से ठीक होने की दुआ मांगी।

बता दें कि कपिल देव की हालत स्थिर है और उन्हें आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। कपिल देव ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने के लिए सभी का शुक्रिया कहा।

Related Articles

Back to top button