ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

देश में 70 लाख से अधिक लोग कोरोना से हुए ठीक, करीब 90 फीसद हुई रिकवरी दर

नई दिल्ली।  देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। देश में कोरोना के हालात में सुधार देखा जा रहा है। आंकड़ों की बात करें तो देश में अब तक कुल 78 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं तो इसमें से 70 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। इसको मिलाकर देश में कोरोना की रिकवरी दर करीब 90 फीसद हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के मामले घटे हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 53,370 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश भर में कोरोना से मौतों की संख्या 650 रही।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कुल 78 लाख 14 हजार 682 मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश भर में अब तक कुल 70 लाख 16 हजार 46 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो अब यह आंकड़ा घटकर 6 लाख 80 हजार 680 हो गया है।

देश में रिकवरी दर करीब 90 फीसद

देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 67,549 लोग ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर रिकवरी दर 89.78% हो गई है। देश में सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में 14,829 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इसको मिलाकर एक्टिव केस की दर 8.71% हो गई है।

10 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार तक 10,13,82,546 सैंपलों की COVID-19 हो चुकी है, जिनमें से 12,69,479 टेस्ट कल किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button