ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

भारत-अमेरिका में हुई ऐतिहासिक BECA डील, कई और समझौतों पर हस्ताझर

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में तीसरी 2+2 मंत्री स्तरीय बैठक हुई। इसके बाद दोनों देशों ने साझा बयान जारी कर परमाणु सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।  इस बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो व रक्षा मंत्री मार्क एस्पर अपने भारतीय समकक्षों एस. जयशंकर और राजनाथ सिंह के साथ अहम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों के बीच बेसिक एक्‍सचेंज ऐंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (BECA) पर सहमति बन गई है।

India-US 2 plus 2 Dialogue Live Update

भारत-अमेरिका ने BECA डील पर किए हस्ताक्षर

भारत और अमेरिका ने बेसिक एक्‍सचेंज ऐंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (BECA) पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव जीवेश नंदन ने भारत की ओर से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

दोनों देशों में निकटता से काम करने की क्षमता

बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ऐसे समय में जब नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, भारत और अमेरिका की रक्षा और विदेश नीति में निकटता से काम करने की क्षमता है। क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों की बात करें तो हम एक वास्तविक अंतर बना सकते हैं।

रणनीतिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा

NSA अजीत डोभाल ने साउथ ब्लॉक में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो और अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने रणनीतिक महत्व के मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों ने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और सभी डोमेन में क्षमताओं का निर्माण करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, ताकि एक सुरक्षित, स्थिर और नियम-आधारित क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा वातावरण सुनिश्चित हो सके।

मजबूत हुई साझेदारी: एस्पर

अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने कहा, ‘हमने पिछले वर्ष के दौरान विशेष रूप से अपनी रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत किया है। हमारा सहयोग एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के सिद्धांतों की चुनौतियों को पूरा करता है।

चीन की चलबाची पर बात

टू प्लस टू बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोंपियो ने कहा कि आज दो महान लोकतंत्रों के और करीब आने का शानदार अवसर है। हमारे पास कोरोना महामारी के बीच सहयोग, हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आक्रामक्ता समेत चर्चा के लिए कई अहम मुद्दें हैं।

भारत-अमेरिका के बीच नए रास्ते खुलेंगे

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें खुशी है कि हमने BECA (बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट) पूरा कर लिया है, जिससे सूचना साझाकरण में नए रास्ते खुलेंगे। हम अमेरिका के साथ आगे के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।

चुनौतियों में महत्वपूर्ण हुई साझेदारी

भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता के दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान हुआ है। हम उद्योगों और सेवा क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी साझेदारी वर्तमान चुनौतियों के मद्देनजर और महत्वपूर्ण हो जाती है। हम दोनों नियम-आधारित आदेश और लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।

2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता शुरू

हैदराबाद हाउस में भारत-अमेरिका के बीच 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता जारी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो और अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर वार्ता में भाग ले रहे हैं।

वॉर मेमोरियल पहुंचे पोंपियो और एस्पर

भारत और अमेरिका के बीच आज 2+2 वार्ता होने वाली है। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने दिल्ली स्थिति वॉर मेमोरियल पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर भी मौजूद रहे।

BECA डील पर होंगे हस्ताक्षर

भारत और अमेरिका के बीच बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट ऑन जियोस्पेशियल कोऑपरेशन (बीका) को लेकर दोनों देशों के बीच समझौता होना है। इस समझौते से भारत को अमेरिकी क्रूज मिसाइलों व बैलिस्टिक मिसाइलों से जुड़ी तकनीक मिलने का रास्ता आसान हो जाएगा। साथ ही भारत अमेरिका से संवेदनशील सेटेलाइट डाटा भी ले सकेगा इससे दुश्मन देशों की हर गतिविधि पर करीब से नजर रखी जा सकेगी।

देशों के बीच गहरे रिश्ते

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने सोमवार को एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वार्ता पर संतुष्टि जताई। माइक पोंपियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते गहरे हो रहे हैं।

बीका’ पर अहम हस्ताक्षर

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया, दोनों मंत्रियों ने इस बात पर संतोष जताया कि इस यात्रा के दौरान ‘बीका’ पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने मालाबार सैन्य अभ्यास में आस्ट्रेलिया के शामिल होने का स्वागत किया। इसके अलावा दोनों मंत्रियों के बीच दोनों देशों की सेनाओं के बीच और संयुक्त स्तर पर सहयोग के नए क्षेत्रों पर विचार विमर्श हुआ।

भारत क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय लीडर

उधर, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत एक क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय लीडर है। अमेरिका चाहता है कि उसके साथ चौतरफा करीबी संबंध विकसित हों। भारत को बड़ी अर्थव्यवस्था, उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने की सरकार की नीति और विश्व की एक बड़ी आर्थिक शक्ति बताते हुए अमेरिका ने कहा कि दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भी एक समान मत रखते हैं।

Related Articles

Back to top button