ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

मांझी की मझधार में फंस गए थे सुशासन बाबू, जानिए जीतन राम मांझी का प्रोफाइल

पटना। Bihar Assembly Election 2020: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के कभी साथी रहे जीतन राम मांझी फिलहाल हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष हैं। कभी राजनीति में नीतीश कुमार के ही पिच पर खुद उतरे और उनको ही गुगली दे दी थी। समय के साथ खराब रिश्‍ते अब बेहतर बन गए हैं। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्‍से में हैं, क्‍योंकि नीतीश कुमार के साथ ही चुनाव मैदान में एक बार फिर पुराने साथी तेजस्‍वी को आउट करना है। बदलते वक्‍त के साथ बदलते रिश्‍ते में कहानी के किरदार बदलते रहते हैं मगर कमोबेश कहानी वहीं रहती है। आइए, जानते हैं जीतन राम मांझी के बारे में।

जीतन राम मांझी का प्रोफाइल

जन्‍म – 6 अक्टूबर 1944 को बिहार के गया जिले में।

जनता दल यूनाइटेड में रहते हुए बिहार के सीएम बने। (23वें सीएम के तौर पर शपथ ली थी)

गया विश्‍वविद्यालय से मांझी ने स्‍नातक तक की पढ़ाई की है।

पढ़ाई पूरी करने के बाद टाइपिस्‍ट की नौकरी की।

नौकरी को छोड़ कर राजनीति में एंट्री लेने के बाद 1980 में वे कांग्रेस से विधायक बने।

बिहार की सभी बड़ी पार्टियों से जुड़े इसमें कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड है।

नीतीश कुमार के साथ रिश्‍तों में खटास आते ही उन्‍होंने अपनी अलग पार्टी बनाई।

हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष बने।

मांझी की पत्नी का नाम शान्ति देवी है उनके दो बेटे और पांच बेटियां हैं।

कभी नीतीश के दोस्‍त तो कभी बन गए थे रास्‍ते का कांटा

साल 201 4 का दौर था जब नीतीश कुमार की पार्टी ने नरेंद्र मोदी का पीएम पद के लिए मुखर विरोध किया था। इसके बाद चुनाव में जदयू हार गई और हार की नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्‍तीफा दे दिया था। पार्टी की कमान इस बार मिली नीतीश कुमार के खास साथी रहे जीतन राम मांझी को। उनकी जीवनकाल में मिली सबसे बड़ी जिम्‍मेदारी से खुश तो बड़े थे मगर उन्‍हें नीतीश कुमार का रबड़ स्टांप बनना पसंद नहीं आया। इसके बाद शुरू हुआ बगावत का दौर। इसी दौरान उन्‍होंने यह कहते हुए बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी थी कि उन्‍हें कथित तौर पर जदयू के अनंत सिंह ने हत्‍या की धमकी दी है। इसके बाद कुछ दिनों तक चले राजनीतिक स्‍टंट के बाद बड़े ही नाटकीय तौर पर राज्‍यपाल को इस्‍तीफा सौंप दिया। इस्‍तीफे के बाद ही बिहार की राजनीति में चल रहा बवंडर ठहर गया और फिर नीतीश कुमार एक बार सीएम की गद्दी पर बैठे मगर मांझी के रास्‍ते अलग हो गए। इस बार वह हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्‍यक्ष के तौर पर बिहार की राजनीति में अलग मुकाम हासिल करने की बगावती लड़ाई लड़ते रहे। हालांकि, दोनों एक बार फिर साथ आए हैं और इनके सामने हैं महागठबंधन के नेता तेजस्‍वी यादव। इनके नाम एक रिकॉर्ड है। वह है- पहला दलित मुख्‍यमंत्री बनने का।

Related Articles

Back to top button