ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

Baalika Vadhu एक्ट्रेस अविका गौर ने अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लिखी इमोशनल पोस्ट- ख़ुद को आईने में देखा तो रो पड़ी

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के बेहद लोकप्रिय शो बालिका वधू से अविका गौर को असीमित शोहरत मिली और उनका नाम घर-घर पहुंच गया, मगर निजी ज़िंदगी में अविका को काफ़ी संघर्ष करना पड़ा था। दरअसल, अविका को रियल लाइफ़ में वज़न बढ़ने की समस्या से जूझना पड़ा था, जिसके बारे में उन्होंने अब एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया है।

अविका ने इंस्टाग्राम पर अपनी साड़ी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनके साथ उन्होंने अपने संघर्ष की भी चर्चा की। अविका ने लिखा- मुझे अभी भी याद है, पिछले साल एक रात, जब मैंने ख़ुद को आईने में देखा तो रो पड़ी। मैंने जो देखा वो मुझे अच्छा नहीं लगा। बड़े हाथ और पैर और थुलथुला पेट। मुझे बहुत कुछ छोड़ना था। अगर यह थायरॉइड या पीसीओडी की वजह से होता तो ठीक था, क्योंकि वो मेरे नियंत्रण से बाहर होता। लेकिन, यह इसलिए हुआ, क्योंकि मैंने कुछ भी खाया, कभी भी खाया और बिल्कुल वर्क आउट नहीं किया। हमारे जिस्म को एहतियात की ज़रूरत होती है, लेकिन मैंने इसका सम्मान नहीं किया।

अविका आगे लिखती हैं कि उन्होंने ख़ुद को इतना कोसा कि बाहर वालों की ज़रूरत ही नहीं पड़ा। फिर एक दिन फ़ैसला किया कि बहुत हो चुका। मैंने सही चीज़ों पर ध्यान देना शुरू कर दिया। वो चीज़ें, जिन पर गर्व होना चाहिए जैसे कि नाच। ज़रूरी था कि मैं रुकूं नहीं। मेरे आस-पास के लोग मुझे गाइड कर रहे थे। कहानी लम्बी हो रही है। इसलिए छोटा करते हुए, आज सुबह मैंने ख़ुद को आईने में देखा और महसूस किया कि अब नज़र फिराने की ज़रूरत नहीं है। हमें दुखी रहने की बजाय इस पर काम करना चाहिए। अब मैं सहज महसूस तरती हूं। मेरे अंदर शांति है।

बता दें कि अविका ने बालिका वधू में बाल कलाकार के तौर पर शुरुआत की थी और अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिल जीत लिये थे। अविका डांस रिएलिटी शो झलक दिखलाजा और फियर फैक्टर- ख़तरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रही हैं।

Related Articles

Back to top button