ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
विदेश

PoK में पाकिस्तानी सीक्रेट एजेंट ने की कश्मीरी युवाओं के अपहरण की कोशिश, जमकर हुई धुनाई

पेशावरः पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान के सीक्रेट एजेंट द्वारा कश्मीरी युवाओं के अपहरण का मामला सामने आने पर हंगामा मच गया । हालांकि PoK के रावलकोट सिटी में हुई इस घटना में स्थानीय लोगों ने अपहरण को नाकाम कर दिया। जिस युवक का अपहरण किया जाना था उसकी पहचान नौमान के रूप में की गई। यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उस वाहन को तोड़ते नजर आ रहे हैं, जिसमें युवक का किडनैप करने की कोशिश की गई।

Exposed: Today Pakistani Secret Agency ISI tried to kidnap a local youth Nauman in Rawlakot, Pakistan Occupied Kashmir (PoK). Locals united together to foil the daylight abduction of an innocent by the notorious Pakistan ISI. Pakistan continues its human rights violations in PoK. pic.twitter.com/AmAXVDX8rL

— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) October 28, 2020

वीडियो में कार का विंडो टूटा नजर आ रहा है। साथ ही लोगों ने किडनैपर की जमकर पिटाई की और उन्हें लोकल पुलिस को सौंप दिया। किडनैपर ने खुद को फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) का मेंबर बताया, लेकिन लोगों ने दावा किया कि उनके पास फेक आइडेंटिटी कार्ड था। लोगों का कहना है कि इस अपहरण के पीछे आर्मी और ISI का हाथ है। UKPNP ने बयान जारी कर कड़े शब्दों में घटना की निंदा की है। लोगों  ने कहा कि मौके पर सतर्क और बहादुर लोगों ने गैरकानूनी गतिविधि को नाकाम कर दिया। उन बदमाशों पर हमला किया, जो सालों से ऐसी कई गतिविधियों में शामिल हैं। समय आ गया है कि उन्हें हर दिन सबक सिखाया जाए।

Related Articles

Back to top button