ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

खुलासा: तौसीफ के मामा के इशारे पर हासिल किया था हथियार, हत्या में परिजन भी हो सकते शामिल

सोहना: निकिता तोमर हत्याकांड के बाद जहां आरोपी तौसीफ के परिवाार के राजनैतिक कनेक्शन सामने आ रहेे थे वहीं अब आरोपी तौसीफ के रिश्तेदारों के क्रिमिनल कनेक्शन भी उजागर होने शुरू हो गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि निकिता के हत्या के मामले में आरोपी तौसीफ के मामा इस्लामुद्दीन के इशारे पर हथियार हासिल किया था, निकिता के हत्या के मामले में साजिश करने में तौसीफ के परिजन भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने नूह से अजरू नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें तौसीफ को अवैध हथियार मुहैया कराया था।

इस्लामुद्दीन जोकि तौसीफ का सगा मामा है भोंडसी जेल में 10 साल की सजा काट रहा है। इस पर आरोप है कि इसने गुरुग्राम एक इंस्पेक्टर का हथियारों के बल पर अपहरण किया था। हालांकि फरीदाबाद पुलिस इस्लामुद्दीन को भी प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए ले जा सकती है  जिसमें अन्य आरोपियों के भी खुलासे होने का अनुमान लगाया जा रहा  हैं। इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आ सकते हैं क्योंकि पुलिस लव जिहाद के एंगल से भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button