ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

मुंगेर में मूर्ति विजर्सन के बाद बवाल के खिलाफ फिर सड़क पर उतरे लोग, पुलिस जीप फूंकी; हटाए गए डीएम व एसपी

मुंगेर। Munger Durga Visarjan Case : मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और श्रद्धालुओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। युवाओं ने जमकर बवाल किया और पुलिस जीप फूंक डाली। ये नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय तक पहुंच गए। भारी संख्या में पुलिस के पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाया जा सका। इस बीच चुनाव आयोग ने मुंगेर के जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक को हटाने का आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि नए जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक की पोस्टिंग आज ही कर दी जाएगी।

सुबह सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर गए और नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक जा पहुंचे। इन्होंने एसपी कार्यालय परिसर में लगे एक वाहन के शीशे तोड़ डाले। पुलिस कार्यालय के आगे लगे बोर्ड को भी उखाड़ फेंका। इसके बाद युवाओं की टोली शहर में प्रदर्शन करते हुए पूरबसराय ओपी पहुंची। युवाओं ने पूरबसराय ओपी के सामने खड़ी पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। ये पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिसकॢमयों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। इसके बाद युवा शांत हुए। इस घटना के बाद हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

इधर, चेंबर आफ कॉमर्स के आह्वान पर मुंगेर बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, सचिव मनोज जैन, आपात कमेटी के चेयरमैन संतोष अग्रवाल व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह आदि घूम-घूमकर बाजार में व्यवसायियों से दुकान बंद करने की अपील करते रहे। अधिकांश दुकानें भी बंद रहीं।

थाने के अंदर घुसकर टेबल के सीसी टोड़े

आक्रोशित लोगों ने वासुदेवपुर ओपी में घूस कर तोडफ़ोड़ की। ओपीध्यक्ष के टेबल पर रखे शीशे को तोड़ दिया। वहीं, ओपी परिसर में रखे फर्नीचर को आग के हवाले कर दिया। भारी संख्या में पुलिस के पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी ओपी के समीप से हटे।

लाठीचार्ज मामले में दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

प्रतिमा विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज मामले में मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक साथ मुफस्सिल थानाध्यक्ष और वासुदेवपुर ओपीध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। डीएम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर पुलिस की गलती सामने आई, तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी की याद रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button