ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन से बिना शर्त मांगी माफी, कोर्ट में कहा- नहीं है उनके पास सबूत

नई दिल्ली। तकरीबन 3 साल पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भष्टाचार का गंभीर आरोप लगाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने क्षमा मांग ली है। बताया जा रहा है कि माफी मांगने के बाद कपिल मिश्रा और सत्येंद्र जैन ने आपस में मामला सुलझा लिया है। बताया जा रहा है कि यह माफी कोर्ट के समक्ष मांगी गई है। कुछ साल पहले तत्काली आम आदमी पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, जिसके बाद सत्येंद्र जैन ने उनपर मानहानि का केस कर दिया था। वहीं, भाजपा नेता कपिल मिश्रा के माफी मांगने के बाद राउज़ एवेन्यू कोर्ट में मानहानि के मुकदमे को सत्येंद्र जैन ने वापस ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबक, दोनों ने आपसी समझौते के बाद अदालत ने इस केस को खत्म कर दिया। बृहस्पतिवार को इस बाबत सत्येंद्र जैन पत्रकार वार्ता कर मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे।

इस केस को लेकर आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया है- ‘सत्य की जीत होती है. कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन से बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है। इससे ये साबित होता है कि ये सब आरोप राजनीति से प्रेरित थे।’

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कपिल मिश्रा के माफी मांगने पर ट्विट किया है- ‘याद है जब कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटाया गया था तो उसने सत्येंद्र जैन पर 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था। आज उस मामले में बहुत बड़ी जीत हुई है। कपिल मिश्रा ने कोर्ट में जज के सामने माफी मांगी है। उसने कहा मेरे पास सबूत नहीं है और मैंने कभी नहीं देखा। बेशर्म इंसान।’

बता दें कि दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये की रिश्वत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी है। इस आरोप को लेकर वह लगातार मीडिया में बयान भी दे रहे थे। इसके बाद मई, 2017 में सत्येंद्र जैन ने दिल्ली की कोर्ट में मानहानि का मुकदमा किया था। अब करीब साढ़े तीन साल के बाद कपिल मिश्रा ने इस केस में बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है।

Related Articles

Back to top button