ब्रेकिंग
सोनम रघुवंशी का ये सबूत उलझा रहा राजा हत्याकांड की मिस्ट्री, जेठ ने पुलिस को दिखाईं फोटो भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल का पहला संबोधन, कार्यकर्ताओं से बोले- जो दाएं-बाएं होगा, उसे दिक्कत आएगी इंदौर में लगा 40 घंटे का जाम, 3 की गई जान, NHAI बोला- बिना काम के क्यों निकलते हो? ‘साहब! इस मजूदर के पिता तो…’, कलेक्टर के पास आई ऐसी शिकायत, फर्जीवाड़े की कहानी सुन रह गए सन्न दीदी का पड़ोसी बोला- लिंग परिवर्तन करवाओ तभी मैं तुमसे… फिर कर गया ऐसा कांड हेमंत खंडेलवाल चुने गए एमपी के प्रदेश BJP अध्यक्ष, गुटबाजी को झटका, CM मोहन यादव की रणनीतिक जीत ‘श्रद्धा इतनी सुंदर थी कि…’, सहेली की खूबसूरती से हुई जलन, बेस्ट फ्रेंड ने उड़ेल दिया तेजाब पति ने करवाई पत्नी की दूसरी शादी… सुहागरात में कर दिया कांड, सुबह आंख खुली तो थाने पहुंच गया पूरा पर... ‘इतनी देर तक कहां थे तुम…’, आधी रात को वापस लौटे पति से किया सवाल, फिर गुस्से में पत्नी ने दांतों से... ग्वालियर: 9 दिन में 9 बार धंस गई नई सड़क… 15 दिन पहले हुआ था उद्घाटन
देश

आदिवासी नेता मोहन मरकाम को तत्काल प्रभाव से बनाया गया प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई है। बस्तर के आदिवासी नेता और विधायक मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मरकाम को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए योग्य नेता की तलाश की जा रही थी।

ANI

@ANI

Congress President Rahul Gandhi appoints Mohan Markam as the President of Chhattisgarh Pradesh Congress Committee with immediate effect.

View image on Twitter
33 people are talking about this

पिछले दिनों प्रदेश के स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी थी कि पीसीसी के अगले अध्यक्ष बस्तर से ही होंगे। इसके बाद मोहन मरकाम का नाम उभर कर सामने आया था। कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी की अनुशंसा पर शुक्रवार को इस पर के लिए मोहन मरकाम के नाम की विधिवत घोषणा कर दी गई है।

मोहन मरकाम वर्तमान में कोंडागांव से विधायक हैं। वे दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। बता दें कि प्रदेश में पहली बार किसी आदिवासी नेता को पीसीसी का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुस्र्वार को बस्तर के कांगे्रस नेताओं को दिल्ली बुलाया था।

वहां चर्चा के बाद मोहन मरकाम का नाम तय किया गया। मोहन मरकाम की पीसीसी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मोहन के सुलझे व्यक्तित्व के प्रभावशाली नेता हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button