ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

पुणे में हुई मौत की बारिश, सोसायटी की दीवार गिरने से 4 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत

एक तरफ चुबती गर्मी ने लोगों का बुरा हाल किया हो और दूसरी तरफ बारिश लोगों की जान ले रही है। महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कोंधवा में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत बचाव का काम जारी है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। खबरों के मुताबिक कोंधवा इलाके में झुग्गियों पर दीवार गिर गई। मलबे में 3 लोग फंसे हैं जिन्हें निकाला जा रहा है। कुल 15 लोगों के फंसे होने की खबर आई थी। बारी बारिश के चलते यह दर्दनाक हादस हुआ।

60 फुट लंबे चौड़े कंपाउंड की दीवार बगल में झुग्गियों पर गिर गई जिसमें सोए कई लोग दब गए। दमकल विभाग के मुताबिक मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बारे में पुणे के जिलाधिकारी ने कहा कि ‘भारी बारिश के कारण दीवार गिरी। इस घटना के बाद शुरुआती जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी की गड़बड़ी सामने आ रही है। 15 लोगों की मौत छोटी घटना नहीं है। मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल के लोग हैं। पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जा रही है। घटना का कारण भारी बारिश बताया जा रहा है। शुक्रवार से मुंबई और पुणे से सटे इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

इसके कारण जमीन दरकने की भी खबरें आ रही हैं। मुंबई में बारिश के कारण करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इलाकों में पेड़ गिरने से लोग घायल हो गए। एक ऐसी ही खबर मुंबई के चेंबूर से आई जहां ऑटो रिक्शा पर एक दीवार गिर गई। घटना 2 बजे रात की है। मलबा हटा लिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुणे में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मुंबई समेत अन्य कोंकण क्षेत्र में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर के ऊपर मॉनसून का दबाव बना हुआ है जो अगले कुछ दिनों में भारी से अति भारी बारिश करा सकता है। मुंबई में शुक्रवार से बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button