ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

मुंबई में फिर आफत की बारिश, 26 जुलाई 2005 याद कर सहमे लोग, हाई अलर्ट जारी

मुंबई। मानसून के लिए देशवासियों को इस बार कुछ ज्यादा इंतजार करना पड़ा। हालांकि, मानसून देर से ही सही लेकिन दुरुस्त आया। इतना दुरुस्त कि 15 दिन की देरी से महाराष्ट्र में एंट्री करने वाला मानसून मायानगरी मुंबई में राहत की जगह आफत बन गया है। ऐसे में लोग 2005 की बारिश को याद कर सहम गए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

महाराष्ट्र के पालघर समेत मुंबई के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से मुंबई समेत महाराष्ट्र के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो चुका है। जलभराव की वजह से मुंबई के बहुत से इलाकों में यातायात लगभग थम चुका है। बाकी जगहों पर भी यातायात रेंग रहा है। बहुत से निचले इलाकों में सड़कें लबालब हो चुकी हैं और लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है। भीषण बारिश की वजह से एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले चार घंटे तक मुंबई में इसी तरह तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद भी मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में अगले 48 घंटों में और तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के साथ ही BMC ने भी लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। बीएमसी द्वारा जारी चेतावनी में लोगों से अपील की गई है कि किसी अनहोनी से बचने के लिए मैनहोल न खोलें। अगर कहीं मैनहोल खुला है तो तुरंत उसकी सूचना दें। साथ ही लोगों से घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

2005 में हुई थी जानलेवा बारिश

मालूम हो कि वर्ष 2005 में मुंबईवासियों को जानलेवा बारिश का सामना करना पड़ा था। 2005 में हुई बारिश की वजह से मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। अंदरूनी सड़कों से लेकर राजमार्गों तक पर कई फिट पानी जमा हो गया था। भीषण बारिश की वजह कई दिनों तक यातायात प्रभावित रहा था। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे और लोग कई दिनों तक अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए थे। हजारों की संख्या में घरों, दुकानों, फैक्ट्रियों, कंपनियों और सब स्टेशन में पानी भरने से लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।

जुलाई 2005 की इस बाढ़ से महाराष्ट्र को 5.50 बिलियन (550 करोड़) रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था। कई दिनों तक ट्रेन और फ्लाईट का संचालन बुरी तरह से प्रभावित रहा था। 26 जुलाई को लाखों की संख्या में लोग अपने कार्यालय और सड़क पर गाड़ियों में फंसे रहे थे। इस दिन महाराष्ट्र में 944 एमएम (37.17 इंच) बारिश हुई थी। भीषण बारिश की वजह से जुलाई 2005 में (एक माह के भीतर) महाराष्ट्र में 1094 लोगों की असामायिक मौत हो गई थी। इनमें से ज्यादातर लोगों ने खुले मैनहोल और नालों की वजह से जान गंवाई थी। यही वजह है कि मुंबई में जब-जब मूसलाधार बारिश होती है, लोग 2005 की इस बारिश को याद कर कांप उठते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button