ब्रेकिंग
Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल...
खेल

स्टीव स्मिथ ने पंजाब के खिलाफ जीत के बाद कहा- हम सही समय पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं

अबुधाबी। राजस्थान रॉयल्स ने आइपीएल के 13वें सीजन के 50वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज की और प्लेऑफ में इस टीम के शामिल होने की उम्मीद बनी हुई है। टीम की इस जीत के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम शायद सही समय पर अपना शीर्ष खेल दिखा रही है लेकिन टूर्नामेंट के बीच में अगर कुछ और जीत दर्ज करती तो बेहतर होता।

रॉयल्स की टीम ने लगातार दो जीत से शुरुआत की और उसने पंजाब के खिलाफ लगातार दूसरी जीत दर्ज की लेकिन स्मिथ ने कहा कि बीच के ओवरों में कुछ और जीत दर्ज करते तो बेहतर होता। स्मिथ ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमारे लिए यह टूर्नामेंट उतार चढ़ाव भरा रहा। बीच के टूर्नामेंट में अगर कुछ और जीत दर्ज करते तो बेहतर रहता। हमें प्ले आफ में जगह बनाने के लिए अब भी बेहतर खेल दिखाना होगा और साथ ही चीजें हमारे पक्ष में होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि हम लगातार दो जीत दर्ज कर चुके हैं और शायद सही समय पर अपना शीर्ष खेल दिखा रहे हैं। स्मिथ ने कहा कि सैमसन का रन आउट होना निराशाजनक था लेकिन हर स्थिति के सकारात्मक पक्ष देखने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘सैमसन का रन आउट होना दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन आप हर स्थिति के सकारात्मक पक्ष देखते हो। इससे जोस बटलर को पांच दिन बाद बल्लेबाजी का मौका मिला। उसने अच्छे शॉट खेले जो अच्छा संकेत है।’’

स्मिथ ने स्टोक्स और सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘‘बेन विश्व स्तरीय खिलाड़ी है, वह सही शॉट खेलता है, गेंद को हर जगह मारने में सक्षम है और गेंद से भी अपना काम करता है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक। संजू ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की पर बीच के मैचों में रन नहीं बना सका लेकिन टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है।’’ स्मिथ ने साथ ही स्वीकार किया कि उनकी टीम को टॉस जीतने का फायदा मिला जबकि पंजाब के कप्तान राहुल ने कहा कि उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि बाद में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी आसान हो गई थी।

Related Articles

Back to top button