ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
खेल

दिल्ली को लगा पहला झटका, शिखर धवन बगैर खाता खोले आउट

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) का 51वां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली की बल्लेबाजी, धवन डक पर आउट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर झटका लग गया। ओपनर शिखर धवन बगैर खाता खोले ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर पवेलियन लौट गए।

हार्दिक पांड्या को आराम, रहाणे प्लेइंग इलेवन से बाहर

मुंबई की टीम ने इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है तो वहीं जेम्स पेटिंसन भी इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। इन दोनों की जगह अंतिम ग्यारह में नाथन-कुल्टर नाइल और जयंत यादव को मौका मिला है। वहीं दिल्ली की टीम में पृथ्वी शॉ और हर्षल पटेल की वापसी हुई है जबकि प्रवीण दुबे ने आइपीएल में अपना डेब्यू किया। अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांड़े और अक्षर पटेल इस मैच में नहीं खेलेंगे।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

इशान किशन, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरव तिवारी, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), नाथन-कुल्टर नाइल, जयंत यादव,  राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, हर्षल पटेल, प्रवीण दुबे, आर अश्विन, कगिसो रबादा, एनरिच नॉर्त्जे

मुंबई की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर

12 में से आठ मैच जीतकर मुंबई की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है। दिल्ली के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है। उसके 12 मैचों में 14 अंक हैं। टीम हर हाल में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच इस साल पहले एक मैच हो चुका है मुंबई को उस मैच में जीत मिली थी। दिल्ली को इस मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली को जीत की जरूरत

दिल्ली को आज का मुकाबला समेत दो मैच खेलने हैं। यदि वह अपने अगले दो मैचों में हार जाती है, तो यह संभव है कि किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) उनसे नेट रन-रेट में आगे निकल जाए। दिल्ली अगर बड़े अंतर से हारती है और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) या सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बड़ी जीत दर्ज करते हैं, तो वह शीर्ष चार से बाहर कर सकती है। ऐसे में टीम हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी। टीम को पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

मोमेंटम बनाए रखने की कोशिश करेगी मुंबई

दूसरी ओर मुंबई अपना मोमेंटम बनाए रखने की कोशिश करेगी। टीम शीर्ष दो में रहते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करेगी। कप्तान रोहित शर्मा की चोट चिंता का विषय जरूर है, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में क्विंटन डी कॉक, इशान किशन और सूर्यकुमार ने अच्छी बल्लेबाजी की है। कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या और हार्दिक पांड्या ने निचले मध्यक्रम में अच्छा काम किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई की गेंदबाजों खराब रही थी, लेकिन उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ शानदार वापसी की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेदबाजी की है, जबकि पोलार्ड, राहुल चाहर और क्रुनाल ने उनका अच्छा साथ दिया है।

Related Articles

Back to top button