ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

पूर्व कप्तान का बयान, MS Dhoni को अगर सिर्फ IPL में खेलते रहना है तो मुश्किल होगा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों मे शामिल चेन्न्नई सुपर किंग्स पहली बार बिना प्लेऑफ खेले ही बाहर हो गई। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टूर्नामेंट से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था और उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। इस सीजन धौनी बुरी तरह से फ्लॉप रहे और पूर्व कप्तान ने उनके क्रिकेट के दूर रहने का इसकी वजह बताया।

हिन्दी न्यूज चैनल से पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने बताया कि धौनी का फॉर्म क्यों खराब रहा। उन्होंने साफ कहा कि अगर धौनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते रहने का फैसला लिया है तो यह उनके लिए मुश्किल होने वाला है। “अगर धौनी हर साल सिर्फ आइपीएल खेलने का फैसला करते हैं तो फिर उनके लिए प्रदर्शन करना नामुमकिन हो जाएगा। उनकी उम्र को लेकर बात करना सही नहीं होगा लेकिन उनकी उम् म जितना ज्यादा वह खेलेंगे, उतना ही उनका शरीर बेहतर होगा।”

“अगर आप साल के 10 महीने नहीं खेलते हैं और अचानक से आइपीएल में खेलेंगे, आप देख सकते हैं क्या होता है। आपका हमेशा ही एक सीजन अच्छा और खराब जाता है लेकिन आपको ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलना होता है। यह तो क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी के साथ भी हो चुका है।”

कपिल ने धौनी को घरेलू क्रिकेट में खेलने की सलाह दी और कहा, “उनको फर्स्ट क्लास क्रिकेट (लिस्ट ए और टी20) की तरफ रुख करना चाहिए और वहां खेलना चाहिए। जब किसी खिलाड़ी ने इतना कुछ हासिल किया हो तो उनके फॉर्म में गिरावट का असर पड़ता है और यह फिर एक चुनौती बन जाती है। चलिए देखते हैं कि वह इससे कैसे बाहर निकलकर आते हैं।”

Related Articles

Back to top button