ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस पलटी, कई यात्री घायल

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में मेंड्राकला के पास शुक्रवार की रात बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर से रायपुर जाने वाली गुप्ता बस रात 9.30 बजे प्रतीक्षा बस स्टैंड से निकली थी। शहर से महज 10-11 किलोमीटर बस पहुंची थी, तभी मेंड्राकला में पुल निर्माण स्थल से 10-15 मीटर के फासले पर लगभग 10.15 बजे सामने से आ रही वाहन को साइड देते समय बस का चक्का चिकनी मिट्टी में खिंचाया और अनियंत्रित बस पलटते बची।

बस में 60 से अधिक सवार बताए जा रहे है। स्लीपर बस होने के कारण कई यात्री सो रहे थे, जो बस के एक ओर झुकने से नीचे गिर पड़े। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नही आई थी, जिससे किसी को अस्पताल में दाखिल करने की नौबत नही बनी।

सूचना मिलने पर पुलिस पेट्रोलिंग में निकले मणिपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव, प्रधान आरक्षक प्रवीण राठौर, आरक्षक दिवाकर मिश्रा पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों के साथ बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने में लग गए।

इस बीच एक ओर काफी झुकी बस के पलटने की संभावना को लेकर यात्री हलाकान रहे। बस में सवार यात्रियों के पूरी तरह सुरक्षित बाहर नही निकलने तक कोहराम मचा रहा।

सूचना पर मौके पर एम्बुलेंस पहुंची लेकिन सभी यात्रियों के सकुशल रहने से इन्हें अस्पताल लाने की स्थिति नही बनी। कुछ यात्रियों को सामान्य चोट आई थी, लेकिन वे अस्पताल आने को तैयार नही थे। पुलिस ने बाद में दूसरी बस को मौके पर बुलाया और लगभग 12 बजे यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए।

15 मीटर पहले हो सकता था बड़ा हादसा

मणिपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि जहां बस् मिट्टी में धंसी उससे महज 10 से 15 मीटर दूरी पर पुल निर्माण के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया है। इसका बेस बनाने छड़, रॉड लगाए गए हैं। अगर यहाँ बस अनियंत्रित हुई होती तो बस को गड्ढे में जाने से कोई नही रोक सकता था और बड़ी क्षति हो सकती थी।

बरसात में खरतनाक हुआ सड़क मार्ग

अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग के निर्माण के साथ ही पुल पुलिया का निर्माण चल रहा है। बीच-बीच में हो रही बारिस के कारण मिट्टी गीली हो गई है। कई जगह मिट्टी के जमा रहने और पटाव से वाहन चालकों को इसका आभास ही नही हो पाता कि उन पर खतरा मंडरा रहा है। साइड देते समय अचानक चक्के के स्लिप होने से बड़ी वाहनों के धंसने की स्थिति बन जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button