ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

मुंबई जीतेगी 5वां खिताब या दिल्ली पहली बार उठाएगी IPL ट्रॉफी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का महामुकाबला आज शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस सीजन में तीन बार मुंबई के सामने आने वाली दिल्ली को हर बार हार मिली है। लिहाजा फाइनल में टीम पूरी तैयारी के साथ आएगी।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने शानदार कामयाबी हासिल की है। 13 साल में पहली बार टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई। अब उसका सामना टूर्नामेंट की सबसे सफल और अनुभवी कप्तान रोहित शर्मा की टीम के साथ है। दिल्ली और मुंबई का यह मुकाबला कई मायने में अहम होगा। दिल्ली की टीम पहली बार ट्रॉफी उठाएगी या फिर पांचवीं बार मुंबई इस पर कब्जा कर इतिहास रचेगी।

बल्लेबाजी में मुंबई का पलड़ा दिल्ली पर भारी

मुंबई की टीम में रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की अनुभवी जोड़ी है जबकि दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत शिखर धवन के साथ मार्कस स्टोइनिस करते नजर आएंगे। यह जोड़ी पिछले मैच में ही साथ आई है। मिडिल आर्डर में मुंबई के पास इन फॉर्म सूर्यकुमार यादव के अलावा तूफानी फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या हैं। दिल्ली को कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत से आस होगी जो उतना अच्छा नहीं कर पाए हैं।

गेंदबाजी दोनों ही टीम की ताकत

मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी है तो दिल्ली के पास भी तेज गेंदबाजी में कगिसो रबादा और एनरिच नॉर्त्जे हैं। बुमराह और रबादा के बीच पर्पर कैप हासिल करने की जंग भी मजेदार रहने वाली है। स्पिन में दिल्ली की टीम में अनुभवी आर अश्विन और अक्षर पटेल हैं तो मुंबई को राहुल चहल से उम्मीद होगी।

Related Articles

Back to top button