ब्रेकिंग
President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्... NEET UG Re-Exam Uttarakhand: देहरादून में 16 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम; प्रशासन ने कसी कमर, चप...
विदेश

आर्मीनिया की गोलीबारी में मार गिराया गया रूसी हेलीकॉप्टर, दो सैनिकों की हुई मौत

येरेवान। अजरबैजान और आर्मीनिया के खिलाफ खूनी जंग चल रही है। रूस ने सोमवार को कहा कि उसके एक सैन्य हेलीकॉप्टर को अजरबैजान के साथ सीमा के पास आर्मीनिया में मार गिराया गया, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई। यह घटना नखचिवान के अजरबैजान के साथ सीमा के पास घटी है।

आर्मीनिया और अजरबैजान के सैनिक नागोर्नो-कारबाख के क्षेत्र पर पिछले डेढ़ महीनों से लड़ रहे हैं, जो अजरबैजान के भीतर है, लेकिन 1994 से जातीय आर्मीनियाई लोगों के नियंत्रण में है। नागोर्नो-कारबाख से नखचिवन लगभग 70 किलोमीटर (40 मील) दूर है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हेलीकॉप्टर किसी गोलीबारी संघर्ष से जुड़ा था या नहीं।

आम नागिरकों को भी बनाया जा रहा निशाना

नागोर्नो- कारबाख शहरों पर चल रही खूनी जंग में में गोलीबारी से अब तक कई आम नागरिकों की मौत हो गई है। क्षेत्र पर नियंत्रण पाने के लिए अजरबैजान ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। नागोर्नो- कारबाख शहरों पर चल रही खूनी जंग में में गोलीबारी से अब तक कई आम नागरिकों की मौत हो गई है। क्षेत्र पर नियंत्रण पाने के लिए अजरबैजान ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। वहीं, पिछले दिनों अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने आम नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाए जाने से साफ इन्कार किया था। अजरबैजान ने आर्मीनिया पर अजरबैजान में टेर्टेर शहर और समीप के गांवों को निशाना बनाने का आरो लगाया था।

Related Articles

Back to top button