ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

IPL 2021 से टूर्नामेंट में शामिल हो सकती है 9वीं टीम, BCCI बना रही है प्लान

नई दिल्ली। IPL 2020 का समापन 10 नवंबर की रात को दुबई में मैदान पर हुआ, जहां मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी टूर्नामेंट के सफल आयोजन से काफी खुश नजर आए, लेकिन अब सामने आ रहा है कि बोर्ड ने अगले साल के आइपीएल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां तक कि अगले साले के टूर्नामेंट के लिए मेगा ऑक्शन की प्लानिंग की जा रही है।

कोरोना वायरस महामारी के बीच बीसीसीआइ ने इस बार संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में आइपीएल के 13वें सीजन का आयोजन कराया, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट की प्लानिंग है कि ये लीग भारत में ही खेली जाए। एक अग्रेंजी वेबसाइट की मानें तो बीसीसीआइ आइपीएल 2021 में एक और टीम को शामिल करने की योजना बना रही है। इस तरह टूर्नामेंट में 9 टीमें खेलती नजर आ सकती हैं। इसके अलावा 2021 के आइपीएल के मेगा ऑक्शन भी किया जा सकता है। इसके लिए भी तैयारी जारी हैं।

बीसीसीआइ के पदाधिकारियों ने फ्रेंचाइजियों को अनौपचारिक रूप से संकेत दिया है कि अगले साल की शुरुआत में एक फुल मेगा ऑक्शन किया जाएगा। वास्तव में, बीसीसीआइ के एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, 2021 संस्करण के लिए “बीसीसीआइ द्वारा नौवीं टीम को जोड़ने की योजना के साथ-साथ पूरी नीलामी की योजना बनाई जा रही है। बीसीसीआइ यह कदम महामारी के बाद वित्तीय संतुलन को बनाने के लिए उठा रही है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि IPL की ये नई टीम गुजरात के अहमदाबाद की हो सकती है। इससे पहले भी गुजरात की टीम आइपीएल में दो साल खेल चुकी है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के वापसी करने के बाद गुजरात लायंस की टीम से अधिकार छीन लिए गए थे। सिर्फ दो ही साल के लिए बीसीसीआइ ने गुजरात लायंस के साथ डील की थी। अगर गुजरात की टीम आइपीएल में शामिल होती है तो फिर एक लाख दस हजार की दर्शक क्षमता वाला मोटेरा स्टेडियम टीम का होम ग्राउंड होगा।

Related Articles

Back to top button