ब्रेकिंग
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें...
विदेश

अमेरिका: जो बाइडन की कैंपेनिंग में जानें किस भारतीय अमेरिकी युवक ने निभाई अहम भूमिका

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव की रेस में जीत हासिल करने वाले डेमोक्रेटिक उम्‍मीदवार जो बाइडन के लिए कैंपेनिंग में न्‍यूजर्सी (New Jersey) में रहने वाले 30 वर्षीय भारतीय अमेरिकी युवक ने अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, बाइडन के चुनावी कैंपेन के लिए नेशनल एशियन अमेरिकन एंड पैसिफिक आइलैंडर (AAPI) के निदेशक अमित जानी (Amit Jani) हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव की रेस में जब दर्जनों प्रतियोगी लाइन में थे उस वक्‍त यानि प्राइमरी सीजन में ही अमित जानी बाइडेन के कैंपेन में शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी समर्थक हैं अमित जानी 

3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए इस युवक की बदौलत बाइडन की कैंपेन के लिए भारतीय अमेरिकी और विभिन्‍न एशियाई अमेरिकी समुदाय एक हुए। बाइडन की टीम में अमित जानी राजनीति प्रचारक हैं। अमित की प्रतिभा दक्षिण एशिया समुदाय के लोगों को अपने पक्ष में करने में के लिए जानी जाती है। ध्‍यान देने वाली बात यह है कि अमित जानी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी समर्थक हैं।

गुजरात के राजकोट में हुआ था जन्‍म

गुजरात के राजकोट में जन्‍मे अमित जानी एक वर्ष की उम्र में ही मां दीप्‍ति जानी (Deepti Jani) के साथ अमेरिका आ गए थे। अमित की मां न्‍यूजर्सी और न्‍यूयार्क में बिजनेस करती हैं। यहां उनके अनेकों स्‍टोर (convenience stores) हैं। अमित की अब तक की जिंदगी न्‍यूजर्सी में ही बीती है जहां भारतीय अमेरिकियों की बड़ी जनसंख्‍या रहती है। उनके दिवंगत पिता सुरेश जानी न्‍यूजर्सी में कम्‍युनिटी आर्गेनाइजर थे।

बाइडन के समर्थन में दक्षिण एशियाई समुदाय को एकत्रित

अमित जानी ने AAPI और भारतीय अमेरिकी समुदाय दोनों के लिए नीतिगत प्लेटफार्मों को तैयार करने में मदद की, सैकड़ों इवेंट्स आयोजित किए कैंपेनिंग के लिए अनुवाद कर सामग्री उपलब्‍ध कराया। साथ ही दक्षिण एशियाई समुदाय को बाइडन के समर्थन में एकत्रित किया। उदाहरण के लिए इंडियन अमेरिकन फॉर बाइडन, हिंदू अमेरिकन फॉर बाइडन, सिख अमेरिकन फॉर बाइडन, जैन अमेरिकन फॉर बाइडन के अलावा कई अन्‍य समूहों का निर्माण किया।

भारत के स्‍वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day) के मौके पर 15 अगस्‍त को उन्‍होंने एक वर्चुअल प्रोग्राम का आयोजन किया और एक समारोह आयोजित किया जिसमें देश में मौजूद प्रमुख भारतीय अमेरिकी हस्‍तियों और शीर्ष कैंपेन स्‍टाफ ने समुदाय को संबोधित किया। इसके अलावा इस समारोह को जो बाइडन व कमला हैरिस ने भी संबोधित किया था।

30 वर्षीय अमित जानी एक दशक से अधिक समय से सरकार और डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्‍स में काम कर रहे हैं। बाइडन के कैंपेन में आने से पहले वे न्‍यूजर्सी गवर्नर फिल मर्फी के लिए काम किया जहां वे राज्‍य के लिए ट्रांसपोर्ट से जुड़े मुद्देां को देखते थे। अमित को जानने वाले लोगों का कहना है कि वे बिना थके कठिन परिश्रम करने वाले शख्‍स हैं और वे AAPI व दक्षिण एशियाई समुदाय के कट्टर समर्थक हैं।

मेहनती हैं अमित जानी

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व व्‍हाइट हाउस कैबिनेट सेक्रेटरी क्रिस लु ने बताया, ‘अमित ने  AAPI समुदाय के लिए बिना थके कठिन परिश्रम किया है और वे उप राष्‍ट्रपति बाइडन और सीनेटर कमला हैरिस के लिए बेहतरीन प्रतिनिधि ( representative) रहे। बता दें कि अमित जानी मीडिया में आने से बचते हैं। 2015 में अमित जानी ने दक्षिण एशियाई हाइ स्‍कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं की मदद के लिए न्‍यूजर्सी लीडरशिप प्रोग्राम (NJLP) नामक नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजे शन की स्‍थापना की थी और इसके जरिए उन्‍हें स्‍थानीय लोगों के अलावा फेडरल गर्वंमेंट के साथ भी काम करने का भी अनुभव मिला। NJLP की वेबसाइट के अनुसार, अमित जानी ने इस आर्गेनाइजेशन की स्‍थापना दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय को आवाज देने के लिए किया था।

Related Articles

Back to top button