ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण, जानें क्या है ताजा स्थिति

नई दिल्ली। यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है।  हालांकि, हवा की दिशा पूर्वी होने और पराली का धुआं कम रहने से गुरुवार को वायु प्रदूषण के स्तर में और अधिक सुधार देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह एयर इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी के निचले स्तर पर रहा। दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी भी केवल दो फीसद रही, लेकिन हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने से शुक्रवार को इसमें दोबारा वृद्धि होने लगेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 314 दर्ज किया गया।

क्यों बढ़ा प्रदूषण ?

कई विशेषज्ञों ने कहा है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की कमी के कारण इस साल जमीन की शुष्कता बढ़ी है, जिसके कारण वायू प्रदूषण (Air Pollution) में बढ़ोत्तरी हुई है। विशेषज्ञों ने कहा है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 सप्ताह तक इसी तरह मौसम में शुष्कता (Dryness) बनी रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वायु प्रदूषण की चपेट में आए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून के हट जाने के कारण 1 अक्टूबर, 2020 से बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है।

पटाखे नहीं जले तो इस बार दीवाली पर पीएम 2.5 होगा चार साल में सबसे कम

सफर इंडिया के मुताबिक दीवाली पर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में उच्च स्तर पर होगा, लेकिन अगर इस बार पटाखे नहीं जले तो प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 का स्तर पिछले चार सालों में सबसे कम हो सकता है। मालूम हो कि मनुष्य के बाल के व्यास के महज तीन फीसद आकार का यह प्रदूषक कण दिल और फेफड़ों की बीमारी का कारक बन सीधे मौत की वजह तक बन जाता है।

Related Articles

Back to top button