ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
टेक्नोलॉजी

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया के दिग्‍गज प्‍लेटफार्मों में से एक ट्विटर पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, लेह वास्‍तव में लद्दाख में है लेकिन ट्विटर ने इसे जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बताया जिसके लिए  भारत में इसे निलंबित या ब्‍लॉक किया जा सकता है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्रालय की ओर से पहले ही ट्विटर को नोटिस जारी किया गया है।

9 नवंबर को ट्विटर के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट द्वारा जारी नोटिस में लिखा गया है कि ट्विटर लेह को लगातार जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बता रहा है। यह भारतीय संसद की संप्रभुता की भावना का उल्लंघन है क्योंकि संसद ने लद्दाख को भारत का केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया है और लेह उसका मुख्यालय है।

यहां तक कि सरकार ने कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दे दी है। इस बात की संभावना जताई गई है कि ट्विटर इंडिया  के खिलाफ प्राथमिकी भी  दर्ज की जा सकती है। सरकार इस हरकत को ‘भारत की संप्रभु संसद की इच्‍छाशक्ति को नीचा दिखाने के लिए ट्विटर की तरफ से जान-बूझकर की गई कोशिश’ की तरह देख रहा है।

बता दें कि ट्विटर को  नोटिस जारी करते हुए 5 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इससे पहले जब लेह को चीन को हिस्‍सा दिखाया गया था, तब ट्विटर के संस्‍थापक जैक डॉर्सी को नोटिस भेजा गया था। इस बार जारी किए गए नोटिस में केंद्रीय  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ट्विटर के ग्‍लोबल वाइस प्रेजिडेंट से सवाल किया है कि ‘गलत नक्‍शे को दिखाकर भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता का अपमाान करने के लिए ट्विटर और उसके प्रतिनिधियों पर कानूनी कार्रवाई क्‍यों न की जाए?’

साथ ही यह भी कहा गया कि गलत मानचित्र के जरिये भारत की क्षेत्रीय अखंडता का असम्मान करने के लिए क्यों न ट्विटर और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि  ट्विटर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उसके खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 69 ए के तहत प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। आपराधिक मामले में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है जिसमें छह महीने के कारावास की सजा का प्रावधान है।

Related Articles

Back to top button