ब्रेकिंग
Sagar University News: पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता पर बेशकीमती फर्नीचर और किताबें ले जाने के गं... Sheopur Land Dispute: श्योपुर में मंदिर की दान दी गई जमीन पर दबंगों का कब्जा; स्थानीय निवासियों ने प... Neymar News: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार 5वीं बार बनने जा रहे हैं पिता; गर्लफ्रेंड ब्रुना ने वीडि... Govinda Hair Patch News: सुनीता आहूजा ने बताया GOAT का गलत मतलब; ट्रोलिंग के बाद अब गोविंदा को लेकर ... Iran-US Nuclear Deal: परमाणु समझौते से पहले ईरान को मिले 9 अरब डॉलर; अमेरिका की देखरेख में हुई पूरी ... PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ...
देश

पीएम मोदी के आग्रह पर सैनिकों के सम्मान में अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत काफी लोगों ने जलाए दीए

नई दिल्ली। पीएम मोदी के आग्रह पर दीवाली को गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य लोगों ने सीमा पर तैनात जवानों के सम्मान में एक दीया जलाया। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने देशवासियों  से अपील की थी कि वे सैनिकों को सलामी के तौर पर भी एक दीया जलाएं क्योंकि सिर्फ शब्दों से उनके अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त नहीं किया जा सकता।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली पर प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर देश की सुरक्षा के लिए सरहदों पर तैनात हमारे वीर जवानों के सम्मान में दीया जला कर उनका आभार व्यक्त किया।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दीपावली के पर्व पर सभी देशवासियों से एक दिया देश के सैनिकों के सम्मान में जलाने का आग्रह किया है। मैंने भी आज दीपोत्सव पर एक दिया भारत के सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए जलाया है। एक दिया देश के सैनिकों के सम्मान में जला कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। जब हम दीपावली मना रहे हैं तो इस समय देश की सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय सैनिक अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। ऐसे बहादुर एवं कर्तव्यनिष्ठ सैनिकों को मैं नमन करता हूँ।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दोस्तों, त्योहार के इस समय में भी हमें उन बहादुर सैनिकों को जरूर याद करना चाहिए, जो भारत माता की सेवा कर रहे हैं और सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्हें याद करने के बाद ही हमें दीवाली मनानी चाहिए। हमें भारत माता के इन बहादुर बेटों-बेटियों के लिए भी एक दीया जलाना चाहिए।उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। दीवाली की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान की गोलीबारी में 5 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। हालांकि पाकिस्तान को भी भाारी नुकसान झेलना पड़ा था। इसमें पाकिस्तान के आठ सैनिक शहीद हो गए थे और उनका तेल डिपो भी ध्वस्त हो गया था।

उधर, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और उनके परिवार ने हैदराबाद स्थित अपने निवास पर दिवाली मनाई। धूमधाम से मनाई।

Related Articles

Back to top button