ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
देश

महात्मा गांधी के नाम पर बिक रही थी शराब की बोतलें, शिकायत दर्ज

तिरुवनंतपुरमः केरल के महात्मा गांधी मेमोरियल फांउडेशन ने शराब की बोतलों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र छापे जाने को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत करके इजरायली कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आग्रह किया है।

कोट्टायम के पाला स्थित फाउंडेशन के अध्यक्ष ऐबी जे जोस ने रविवार को दोनों प्रधानमंत्रियों को पत्र लिखकर शिकायत की है कि इजरायल के ताफेन औद्योगिक क्षेत्र  स्थित माका ब्रेवरी कंपनी ने अपनी शराब की बोतलों और केनों पर राष्ट्रपिता के चित्र छापे हैं।कोट्टयम में पाला स्थित फाउंडेशन के अध्यक्ष ने इसे शराब निर्माता कंपनी की ओर से अनुचित आचरण करार देते हुए  कहा कि शराब की बोतलों पर छापे गये चित्र को अमित शिमोनी नाम के व्यक्ति ने डिजाइन किया है।

जोस ने कहा,‘‘ गांधी के चित्रों का मजाक उड़ाया गया है। अमित की वेबसाइट ‘हिपस्ट्रॉरी डॉट कॉम’ पर गांधीजी के चित्र कूलिंग ग्लास, टी-शर्ट और ओवरकोट पर  दिखाया गया है।’’ राष्ट्रपिता के चित्रों को  शराब की बोतलों और वेबसाइटों से हटाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करते हुए श्री जोस ने कहा कि राष्ट्रपिता के रुप में जाने जाने वाले बापू, अहिंसा की दुनिया के सबसे प्रशंसित पैगंबर हैं।  मोदी और नेतन्याहू को लिखे पत्र में, उन्होंने आग्रह किया कि माका ब्रेवरी को गांधी के चित्र वाली  शराब की बोतलों और केनों को जल्द से जल्द वापस लेने का निर्देश दिया जाए।

उन्होंने कहा कि गांधीजी, जिन्होंने शराब के उपभोग और प्रचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, ने एक मौके पर कहा था कि सत्ता मिलने के बाद वह एक ही बार में देश में सभी शराब निर्माण कंपनियों और उसकी बिक्री बंद कर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button