ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

पुणे दीवार हादसा: फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने का किया ऐलान

मुम्बई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पुणे में दीवार गिरने की घटना पर दुख जताते हुए इसकी गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, वह कई लोग घायल हो गए हैं।

फडणवीस ने ट्वीट किया कि पुणे के कोंढवा में दीवार ढहने की घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुन कर दुखी हूं। मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुणे के कलेक्टर को मामले की गहन जांच करने का आदेश दिया गया है।’प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील की।

PunjabKesari
चव्हाण ने कहा कि घटना की जांच की जानी चाहिए ताकि दोषियों को सजा दी जाए। पुणे में एक आवासीय परिसर की दीवार के झोपड़ियों पर गिर जाने की घटना में चार बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button