ब्रेकिंग
Gyan Bharatam Mission Haryana: हरियाणा में 27 हजार से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां डिजिटल, जानें कैसे जु... Vinesh Phogat vs WFI: एशियन गेम्स ट्रायल में विनेश फोगाट का जलवा; 53 किलो वर्ग में ज्योति को 7-1 से ... Haryana Roadways News: हरियाणा के बस अड्डों से हटेगा अतिक्रमण; अनिल विज का बड़ा एक्शन प्लान, यात्री स... Panipat Politics: हरियाणा की राजनीति का नया केंद्र बना पानीपत; BJP संगठन और सरकार में बढ़ता दबदबा Faridabad Crime News: फरीदाबाद में 13 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी; पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्ता... Deepender Hooda on Haryana Crime: हरियाणा 'अपराध की राजधानी' बन गया है; दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर ... Palwal Police Encounter: पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; 4 शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में... Yamunanagar Weather News: यमुनानगर में मौसम ने बदली करवट; आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मि... Morena Sand Mafia News: चंबल में रेत माफिया पर प्रशासन का सबसे बड़ा प्रहार; आधी रात हाईवे पर उतरे कले... Bhopal Fire News: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग; 9 घंटे की मशक्कत के बाद पाया...
देश

पंजाब के संगरूर में भीषण हादसा, ट्रक ट्राले से टक्‍कर के बाद कार में आग लगी, पांच लोग जिंदा जले

संगरूर। यहां एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। विवाह समारोह से वापस लौट रहे इन लोगों की कार की टक्‍कर एक ट्रक ड्राले से हो गई। इससे कार में आग लग गई। इससे कार में सवार पांच लोग इसमें फंस गए और जिंदा जल गए। कार भी पूरी तरह जल गई। हादसा मंगलवार सुबह हुई और इससे हड़कंप मच गया।

दुर्घटना संगरूर-सुनाम मेन रोड पर हुई। बताया जा रहा है। कि एक ट्रक ट्राला व कार तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान उनकी टक्कर हो गई और इसके कार में आग लग गई। कार में पांच लोग सवार थे। ये लोग कुछ समझा पाते उससे पहले ही आग ने कार पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और इसमें सवार लोग फंस गए। इसके बाद सभी पांच लोग कार के भीतर ही जलकर राख हो गए। कार भी पूरी तरह जल गई।

बताया जाता है कि ये सभी लोग मोगा जिले के रहनेवाले थे। पुलिस का कहना है कि ये सभी व्यक्ति रात में किसी विवाह समागम में शामिल होने के बाद वापस मोगा लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रक ट्राले को अपने कब्‍जे में ले लिया है और हादसे की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान मोगा के टल्‍लेवाल निवासी बलविंदर सिंह, मोगा के नानक नगर निवासी कुलतार सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, मोगा की ग्रीन फील्ड कालोनी निवासी कैप्टन सुखविंदर सिंह, मोगा के रामुवालिया निवासी सुरिंदर सिंह और मोगा निवासी चमकौर सिंह के रूप में हुई है। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्‍टमार्टम के लिए संगरूर में सिविल अस्पताल  भेजा गया।  ट्रक ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले जांच पड़ताल करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button