ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
देश

बेंगलुरु दंगा मामले में आरोपितों को शरण देने वाला गिरफ्तार, कई हफ्तों से चल रहा था फरार

बेंगलुरु। बेंगलुरु की सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस ने बेंगलुरु दंगे मामले में आरोपित पूर्व मेयर आर.संपत्त कुमार और कांग्रेस नेता जाकिर को शरण देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपित पिछले कुछ हफ्तों से फरार हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा कि इस मामले में रियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उस पर आरोपित राज और जाकिर को शरण देने का आरोप है। यह दोनों बेंगलुरु से भागने से पहले कुछ दिन रियाजुद्दीन के घर पर छिपे हुए थे। रियाजुद्दीन कांग्रेस नेताओं राज और जाकिर का गुर्गा था। इन दोनों तक पहुंचने का रियाजुद्दीन ही एक जरिया है। इसीलिए पुलिस ने करीब दो हफ्ते उस पर नजर रखने के बाद उशे गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने इन दोनों के छिपने के ठिकानों के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। सीसीबी उन्हें जल्दी ही पकड़ लेगी। दंगे के इस मामले के लिए कई विशेष दल बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button