ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

जजों पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले 16 लोगों पर मामला दर्ज, सीबीआइ की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। सीबीआइ ने 16 लोगों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट और आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीबीआइ ने राज्य सीआइडी से मामले की जांच अपने हाथों में ले ली है। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआइ बी राजशेखर की शिकायत पर राज्य सीआइडी द्वारा दर्ज 12 मामले की जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश में प्रमुख पदों पर काबिज प्रमुख कर्मी जान बूझ कर कुछ फैसलों, आदेशों को लेकर न्यायाधीशों को निशाना बना रहे हैं। इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के कुछ न्यायाधीशों पर साक्षात्कार, पोस्ट, भाषण एवं भ्रष्ट होने के आरोप लगाए हैं। फेसबुक, ट्विटर इंटरनेट मीडिया पर न्यायाधीशों के खिलाफ गालियां और जान लेने की धमकी दी गई है।12 अक्टूबर को हाई कोर्ट ने सीबीआइ को मामले की जांच करने और आठ सप्ताह में सील कवर में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button