ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

बारिश से मिली राहत के बाद आज फिर से दिल्ली, यूपी, बिहार सहित इन राज्यों की हवा की गुणवत्ता में सुधार

नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में बीते रविवार और सोमवार को हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन आज फिर से उत्तर भारत में हवा की गुणवत्ता खराब होने पर चिंता बरकरार है। हालांकि पिछले दिनों की अपेक्षा स्मॉग कम रहा। उधर, पंजाब राजस्थान सहित ज्यादातर राज्यों में सोमवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई थी, जिसके चलते लोगों को दमघोंटू हवा से राहत मिली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब ही स्थिति में रहेगा। परंतु बार-बार कहा जा रहा है कि हवा में प्रदूषण की स्थिति में सुधार होगा। दीपावली के बाद हुए धुएं-धुएं को कम करने में बारिश ने मदद की है। लेकिन प्रदूषण से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है। उत्तर भारत के राज्यों में कहीं-कही स्थिति पहले से बेहतर बताई गई है। तो कहीं जो की त्यो स्थिति बनी हुई है। आइये जानते हैं कि इन राज्यों में ताजा स्थिति क्या है?

यूपी के बागपत में नहीं सुधरी हवा

उत्तर प्रदेश की हवा में भी कोई सुधार होता नहीं नजर आ रहा है। दीपावली के तीसरे दिन भी बागपत की हवा दूषित बनी रही। हालांकि रविवार को जिले में हवा बहने के साथ हल्की बारिश भी हुई। बागपत में एयर क्वालिटी इंडेक्स 471 तक पहुंच गया है। यूपी के राज्यों में बारिश होने के बाद प्रदूषण के स्तर में सुधार था, लेकिन फिर से लोगों को यह प्रदूषण परेशान कर सकता है।

दिल्ली के कई इलाकों में कम हुआ AQI

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को कई जगहों पर हुई बारिश के चलते प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआइ द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 173, आरके पुरम में 205 के पर, नजफगढ़ में 213 पर और लोधी रोड में 90 के पार पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button