ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
देश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ते वक्त रो पड़े CM बघेल, लगे ‘भूपेश जिंदाबाद’ के नारे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगह मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। हालांकि मोहन को जिम्मेदारी सौंपते हुए बघेल भावुक हो गए। वह अपने कार्यकाल को याद कर स्टेज पर ही रो पड़े।

ANI

@ANI

Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel who was also the Congress President of the party’s state unit, tears up remembering the contribution of members, at an event passing the post to Mohan Markam in Raipur. (June 29)

See ANI’s other Tweets

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद आदिवासी नेता मोहन मरकाम को राज्य में सत्ताधारी दल कांग्रेस की अगुवाई सौंपी गई। मरकाम कांग्रेस के मुखर आदिवासी नेता माने जाते हैं। वह विधानसभा के भीतर और बाहर आदिवासी मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस सत्ता में आई तब इसका श्रेय प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को दिया गया और उन्हें मुख्यमंत्री चुन लिया गया।

बघेल वर्ष 2013 से प्रदेश अध्यक्ष थे। 15 सितंबर 1967 को कोंडागांव जिले की माकड़ी तहसील के अंतर्गत टेडमुंडा गांव में जन्मे मरकाम छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। हाल ही में बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और नए पीसीसी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button