ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

भाजपा का मिशन दिल्ली, 14 लाख नए सदस्य पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य

नई दिल्ली: देशभर में छह जुलाई से भाजपा का एक महीने लंबा सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है और इस दौरान दिल्ली में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओं को कम से कम 14 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। पार्टी ने प्रत्येक पोलिंग बूथ पर ‘पंच परमेश्वर’ के रूप में पांच कार्यकर्त्ताओं को तैनात किया है जो पार्टी और उस क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं को आपस में जोड़ने का काम करेंगे। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सदस्यता अभियान अन्य राज्यों के मुकाबले अलग होगा जहां 20 प्रतिशत नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य है।

तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान सामान्य प्रकृति का होगा जिसमें अन्य राज्यों के 20 प्रतिशत नए सदस्यों से ज्यादा करीब 14 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया हैं फिलहाल दिल्ली में भाजपा के करीब 27 लाख सदस्य हैं। दिल्ली में सदस्यता अभियान के सह-प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली में 13,816 मतदान केन्द्र हैं और करीब 58,000 बूथस्तर के कार्यकर्त्ता हैं। उन्होंने कहा, अगर सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक पंच परमेश्वर 50 नए सदस्यों को भी जोड़ता है तो भी हम आसानी से इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

भाजपा ने 2017 के निकाय चुनावों से पहले राजधानी दिल्ली के सभी 13,816 बूथों के लिए पंच परमेश्वरों की नियुक्ति की थी। भाजपा करीब दो दशक से सत्ता से बाहर है, ऐसे में मनोज तिवारी का मानना है कि इस सदस्यता अभियान से विधानसभा चुनावों में भाजपा को लाभ होगा। लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटें भाजपा के खाते में आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button