ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

पुणे दीवार हादसा: बिल्डर की लापरवाही ने छीन ली 15 जिंदगियां

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को लगातार जारी बारिश के चलते एक आवासीय परिसर की 22 फुट ऊंची दीवार के गिर जाने से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। इस घटना को लेकर बिल्डर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 5 महीने पहले ही बिल्डर को इस खतरे को लेकर आगाह किया था। लेकिन इसके बावजूद उसने कोई कार्रवाई नहीं की।
वहीं पुलिस ने इस मामले में दो आवासीय परियोजनओं के डेवलपरों, निर्माण के काम में लगे इंजीनियरों और मजदूरों के ठेकेदारों के खिलाफ गैरइरादातन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बिल्डरों की पहचान एल्कॉन लैंडमार्क के जगदीश प्रसाद अग्रवाल(64), सचिन अग्रवाल (34), राजेश जगदीशप्रसाद अग्रवाल(27), विवेक अग्रवाल, (21), विपुल अग्रवाल (21) और कंचन रॉयल एक्जोटिका प्रोजेक्ट के पंकज वोरा, सुरेश शाह और रश्मिकांत गांधी के रूप में की गई है। इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैरइरादातन हत्या) और धारा 34 (सामान्य आशय) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि यह घटना कोंढवा में रात के 1:30 से 1:45 बजे के बीच हुई।  मृतकों में मजदूर और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश बिहार से थे जो निर्माणाधीन आवासीय परियोजना में अस्थायी आश्रयों में रह रहे थे। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा तब और भी भयावह हो गया जब परिसर के अंदर दीवार से सटी खड़ी कई कारें भी झोपडिय़ों पर गिर गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button