ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मनोरंजन

Aishwarya Rai को जब जया बच्चन ने अवॉर्ड शो में सबके सामने कही ये बात, सुनकर भावुक हो गईं थी एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने शादी के बाद अपने करियर से पहले अपनी फैमिली को प्राथमिकता दी। ऐश्वर्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी व्यस्त हैं। वह अपनी फैमिली का पूरा ध्यान रखती हैं। वहीं उनके और उनकी सासू मां जया बच्चन के बीच रिश्ते को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन दोनों के बीच कैसा रिश्ता है, इसकी झलक एक पुराने वीडियो में देखने को मिल रही है। दोनों का ये वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Aishwarya Rai (@lovely_aishwarya)

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनकी सासू मां जया बच्चन का थ्रोबैक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक अवॉर्ड ईवेंट का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जया बच्चन अवॉर्ड जीतने के बाद स्टेज पर स्पीव दे रही हैं। वहीं इसी स्पीच में उन्होंने अपनी बहू ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार फिर से सासू मां बनने जा रही हूं और ये बहुत ही खास होने वाला है, एक प्यारी लड़की, जिसके पास महान वैल्यूज हैं, महान गौरव और एक प्यारी सी मुस्कान है। मैं तुम्हारा परिवार में स्वागत करती हूं और तुमसे बेहद प्यार करती हूं।’

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जया बच्चन की ये बातें सुनकर ऐश्वर्या राय पहले मुस्कुराती हैं फिर भावुक होती नजर आती हैं। ऐश्वर्या राय के साथ इस ईवेंट में अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। खबरों की मानें तो ये वीडियो तब का है, जब  अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी होने वाली थी। इस शादी से जया बच्चन इतनी खुश थीं कि उन्होंने स्टेज पर बेहद खास तरीके से इसे जाहिर कर डाला। ये वीडियो सोशल प्लटफॉर्म पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को लाइक करने के साथ ही इस पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button