ब्रेकिंग
बिल जमा न हुआ हो तो भी 2 घंटे से ज्यादा अस्पताल में नहीं रख सकते शव, इस राज्य सरकार का अस्पतालों को ... कन्हैया लाल हत्याकांड: बेटे का दर्द कहा- फिल्म उदयपुर फाइल्स पर रोक लगाने की जल्दबाजी, लेकिन अपराधिय... जस्टिस वर्मा के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग, सरकार ने मांगा विपक्ष का साथ मिजोरम: राज्यपाल ने चकमा स्वायत्त जिला परिषद को किया भंग, कब हुआ था इसका गठन? पहले आपातकाल पर घेरा, फिर खुद को बताया केरल का लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार, कांग्रेस में खलबली मचा रहे श... सोशल मीडिया की वजह से रिश्तों में खटास, दिल्ली-मुंबई और पटना जैसे शहरों के रिलेशनशिप सर्वे में सामने... 13 जुलाई को लेकर जम्मू-कश्मीर में क्यों छिड़ गई है सियासी जंग? जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने मरीज का धो डाला फेफड़ा, कैसे हो गया था जाम? फ्री में हुआ इलाज कांवड़ यात्रा आज से शुरू, दिल्ली से नोएडा एंट्री करने वाले जरूर देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, 15 दिन के लि... बहनोई की हरकत देख रही थी दुल्हनिया, कन्यादान से पहले तोड़ी शादी, बोली- मुझ पर ये…
मनोरंजन

Kangana Ranaut और रंगोली के खिलाफ एक और समन, इस दिन पुलिस के सामने होना है पेश

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने एक बार फिर एक्ट्रेस को समन जारी किया है और उन्हें पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा है। दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस ने कंगना रनोट और रंगोली चंदेल के खिलाफ 2 ग्रुप के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर समन जारी किया है। साथ ही पुलिस ने एक्ट्रेस को 23-24 नवंबर को बांद्रा पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा है।

बता दें कि यह मामला बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस ने कंगना रनोट और उनकी बहन रंगोली को समन जारी करते हुए 10 नवंबर तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया था। कंगना रनोट के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। दरअसल, स्‍थानीय अदालत के आदेश पर मुंबई पुलिस ने कंगना व उनकी बहन रंगोली के खिलाफ 17 अक्‍टूबर को प्राथमिकी दर्ज की थी।

मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ 124 ए सहित कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद एक्ट्रेस और उनकी बहन को समन जारी किया गया है। बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने बॉलीवुड कास्टिंग निर्देशक एवं फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैयद द्वारा दाखिल कराई गई शिकायत की जांच करने का आदेश दिया था। मुनव्वर के वकील के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री पिछले दो महीने से बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं।

आरोप है कि उन्होंने ट्वीट में अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिनसे न केवल उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि कई कलाकारों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह भी आरोप है कि वह कलाकारों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास भी कर रही थीं और उनकी बहन रंगोली ने भी सोशल मीडिया पर दो धार्मिक समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।

Related Articles

Back to top button