ब्रेकिंग
Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ... UP Crime News: मुजफ्फरनगर में बदमाशों के साथ मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग कर भागे आरोपी; एसएसपी ने दिए ... Jharkhand Witchcraft Murder: पश्चिमी सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू के शक में 4 लो... India Water Crisis: बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक, देश के बड़े शहरों में गहरा रहा है पानी का गंभीर संकट... Mansa Murder Case: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सुखबीर बादल ने AAP के चुनाव चिह्न ‘झ... Bigg Boss 20 Elimination: शो से बाहर हुईं ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम, मनीष गोयल की भी खत्म हुई एक लाइफ... Karnataka Crime News: अवैध संबंधों के चक्कर में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, यूट्यूब से तरीका सीखकर पत... Amitabh Bachchan Jalsa Security: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से क्यों ज्यादा सुरक्षित है बिग बी... JNU News: जेएनयू परिसर की दीवारों पर ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सल’ के नारे, एबीवीपी ने वामपं... Saudi Arabia Houthi Missile Attack: सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा मिसाइल हमला, मक्का-मदीना को निशाना ब...
खेल

Gold Price Today: गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी अच्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव गुरुवार सुबह 0.29 फीसद या 146 रुपये की गिरावट के साथ 50,179 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.36 फीसद या 183 रुपये की गिरावट के साथ 50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। साथ ही वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।

चांदी के घरेलू वायदा भाव में गुरुवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 0.87 फीसद या 542 रुपये की गिरावट के साथ 62,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गुरुवार सुबह गिरावट देखी गई है।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर गुरुवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गुरुवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.41 फीसद या 7.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,866.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.22 फीसद या 4.11 डॉलर की गिरावट के साथ 1,868.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर चांदी की वायदा और हाजिर कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट दिखाई दी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च वायदा की चांदी की कीमत 0.89 फीसद या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 24.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.46 फीसद या 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

Related Articles

Back to top button