ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
टेक्नोलॉजी

Google Chrome यूजर के लिए खुशखबरी! मोबाइल-लैपटॉप की 1.25 घंटे बढ़ जाएगी बैटरी लाइफ, मिलेगी फास्ट ब्राउजिंग स्पीड

नई दिल्ली. अगर आप Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां, सर्च इंजन प्लेटफॉर्म Google की तरफ से Google Chrome के लिए साल 2020 का सबसे बड़ा अपडेट जारी कर दिया गया है, जिससे Google Chrome की परफॉर्मेंस बढ़ जाएगी। साथ ही Google Chrome इस्तेमाल में कम बैटरी की खपत होगी। इससे आपके मोबाइल-लैपटॉप और कंप्यूटर की बैटरी लाइफ 1.25 घंटे तक बढ़ जाएगी।

कैसे उठाएं फायदा 

फास्ट ब्राउजिंग और ज्यादा बैटरी लाइफ के लिए यूजर को Google Play Strore या Apple Store से Google Chrome ब्राउजर को अपडेट करना होगा। Google का दावा है कि नए अपडेट से CPU का काम 5 गुना कम हो जाएगा। साथ ही Chrome पहले के मुकाबले 25 फीसदी तेजी से स्टार्ट होगा। वहीं पेज लोडिंग की स्पीड भी 7 फीसदी तेज हो जाएगी। कंपनी की तरफ से परफॉर्मेंस बढ़ने के साथ दावा किया है कि नए अपडेट के बाद Chrome ब्राउजर और RAM को पहले के मुकाबले कम पावर में बेहतर परफॉर्मेंस देंगे। Google के मुताबिक एंड्राइड क्रोम यूजर पेज लोडिंग के बाद अगर बैकवर्ड या फॉरवर्ड जाते हैं, उस स्थिति में तेज लोडिंग होगी।

जल्द मिलेंगे नए फीचर्स 

Google की तरफ से Chrome के परफॉर्मेंस को बूस्ट किया गया है। साथ ही एक नया फीचर Tab Search पेश किया है, जहां आप पहले से ओपन हुए टैब की लिस्ट देख सकेंगे और जरूरत के हिसाब से अपने टैब को सर्च कर पाएंगे। इस फीचर को शुरुआत में ChomreBooks के लागू किया गया था, जिसे जल्द ही डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा Google की तरफ से Address Bar में ज्यादा से ज्यादा फंक्शन को जोड़ा जा सकता है। साथ ही कुछ नए फीचर का सपोर्ट दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button