ब्रेकिंग
Punjab के व्यक्ति पर जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई, NDPS के तहत FIR दर्ज AAP vs Opposition: सरकारी स्कूलों में आम आदमी पार्टी की इस कार्रवाई पर हंगामा, शिक्षा व्यवस्था पर उठ... Jalandhar School Bomb Threat: जालंधर के 4 और बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा... Ludhiana Crime: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरोह के 2 सदस्य हत्थे चढ़े; चोरी की वारदातों पर लगेगा अंक... Punjab Road Block: जालंधर से लुधियाना की ओर जाने वाले यात्री परेशान, लंबा ट्रैफिक जाम देख प्रशासन के... Punjab Teachers Protest: शिक्षा विभाग के नए आदेशों ने बढ़ाया तनाव, पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षक... Punjab Police Inspector Killed: पंजाब में भीषण सड़क दुर्घटना, ड्यूटी से लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर की ... Punjab Weather: पंजाब में अगले 4 दिन 'मौसम का तांडव'! भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके... Faridabad Accident: सूरजकुंड मेले में भाग लेने आए उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पी की सड़क दुर्घटना में मौ... विकसित भारत @2047 की राह दिखाएगा PRAGATI प्लेटफॉर्म, सीएम नायब सैनी ने बताया सुशासन का सबसे बड़ा हथि...
देश

पिता के निधन के बाद सिराज को मिला था स्वदेश लौटने का प्रस्ताव, ठुकराया तो गांगुली ने की तारीफ

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया। सिराज अभी भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और इस युवा गेंदबाज ने टीम के साथ ही रहने का फैसला किया है। बीसीसीआइ ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआइ ने बताया कि बोर्ड ने उनसे चर्चा कर स्वदेश वापस लौटने का प्रस्ताव दिया था लेकिन सिराज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा ऑस्ट्रेलिया में रहने का ही फैसला किया है।

सिराज ने जैसे ही नेशनल ड्यूटी पर रहने का फैसला किया तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उनके इस फैसले की सराहना की और ट्वीट किया, “मोहम्मद सिराज को इस परिस्थिति का सामना करने के लिए मजबूती मिले। मैं इस दौरे पर उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं. जबरदस्त जीवटता।” एक क्रिकेटर के रूप में सिराज की सफलता में उनके ऑटो चालक पिता की अहम भूमिका रही, जिन्होंने अपने बेटे की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया।

 

बीसीसीआइ ने कहा कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शक्रवार को अपने पिता को खो दिया। बीसीसीआइ ने सिराज के साथ बात की और उन्हें स्वदेश जा दुख के समय में अपने परिवार के साथ रहने का प्रस्ताव दिया। तेज गेंदबाज ने टीम के साथ रहने का फैसला किया है। बीसीसीआइ उनका दुख समझती है और इस मुश्किल दौर में उनका साथ देगी।

बीसीसीआइ के प्रमुख और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सिराज के पिता के इंतकाल पर शोक व्यक्त किया है। सिराज भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हैं और अभी सिडनी क्वारंटाइन में हैं। कोविड संबंधी प्रतिबंधों के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट सकेंगे।

Related Articles

Back to top button