ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

कोरोना का असरः कर्नाटक में दिसंबर में नहीं खुलेंगे स्कूल

बेंगलुरुः कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर दिसंबर में स्कूलों को नहीं खोलने का सोमवार को फैसला किया। स्कूलों को फिर से खोले जाने के संबंध में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें फैसला हुआ कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह में फिर से बैठक कर इस संबंध में आगे के कदमों पर निर्णय लिया जाएगा।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘सभी शैक्षणिक विशेषज्ञों, स्वास्थ्य विभाग की राय थी कि स्कूलों और इंटरमीडिएट कॉलेजों को खोलने के बारे में दिसंबर के अंत में फैसला किया जाए। यह ठीक समय नहीं है क्योंकि कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और छात्र इससे प्रभावित हो सकते हैं।” मार्च में राष्ट्रीय लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही स्कूल बंद हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 नवंबर को डिग्री और इंजीनियरिंग कॉलेजों को खोला गया लेकिन पांच प्रतिशत छात्र भी कक्षा में नहीं आ रहे हैं। इससे पहले, कर्नाटक में कोविड-19 के लिए तकनीकी परामर्श समिति ने राज्य सरकार से दिसंबर में स्कूलों को नहीं खोलने की सिफारिश की थी। कोविड-19 को लेकर तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की रविवार को हुई बैठक में कहा गया ‘‘व्यापक विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि दिसंबर में स्कूलों को नहीं खोलने की सिफारिश की जाए।”

Related Articles

Back to top button