ब्रेकिंग
अंधकार में डूबा समाजवादी पार्टी का दफ्तर, एक गलती और विभाग ने काट दी बिजली… अब अंधेरे में हो रही मीट... दूल्हे की शक्ल देख लटक गया दुल्हन का चेहरा, दिया ऐसा लुक, Video देख लोग बोले- सुहागरात से पहले ही… देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में दिव्यांग भाइयों से यौन शोषण… रॉड से की पिटाई, सिगरेट से भी दागा चारधाम यात्रा में मौत… परिवार तक कैसे पहुंचेगा शव, क्या है प्रोसेस? यहां जानिए सभी सवालों के जवाब ‘दूसरी दुनिया में जा रहा हूं…’ कागज पर लिख गया अपने मौत की पहेली, पुलिस भी परेशान बड़ी राहत, लगातार तीसरे महीने सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, अब इतनी चुकानी होगी कीमत मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने गया था शूटर… कमरे में घुसे बदमाश और गोलियों से भूना डाला संविधान देश की एकता का आधार, भारत संकटों में भी एकजुट रहा… प्रयागराज में बोले CJI बीआर गवई भारत-पाकिस्तान के बीच पुल की जगह कुश्ती का अखाड़ा बना कश्मीर : मुफ्ती ‘छावा’ के बाद ‘देवी अहिल्याबाई’ मूवी से दिखेगा मराठों का शौर्य… CM फडणवीस का बड़ा ऐलान
देश

ट्रेड यूनियन आज करेंगी हड़ताल, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन भी लेगी हिस्सा

नई दिल्ली। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मंगलवार को कहा कि 26 नवंबर को देशव्यापी आम हड़ताल की तैयारी जोरों पर हैं और लगभग 25 करोड़ श्रमिक इसमें भाग लेंगे। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ‘इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), हिंद मजदूर सभा (एचएमएस), सेंटर फार इंडियान ट्रेड यूनियंस (सीटू), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी), ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी), सेल्फ-एम्प्लॉइड वुमेन्स एसोसिएशन (सेवा), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एआईसीसीटीयू), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) के संयुक्त फोरम ने इस बारे में संयुक्त बयान जारी किया।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 26 नवंबर में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। हड़ताल का आह्वान केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों के खिलाफ किया गया है।

संयुक्त फोरम में स्वतंत्र फेडरेशन व संगठन भी शामिल हैं। संयुक्त फोरम ने कहा, ‘‘26 नवंबर की अखिल भारतीय हड़ताल के लिये तैयारियां जोरों पर हैं। हम उम्मीद करते हैं कि 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी इस बार हड़ताल में हिस्सा लेंगे।’’ इस बीच, भाजपा से संबंधित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने स्पष्ट किया है कि वह इस हड़ताल में भाग नहीं लेगा।

मंगलवार को जारी एक बयान में बीएमएस ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि बीएमएस और इसकी इकाइयां 26 नवंबर 2020 को राजनीतिक रूप से प्रेरित हड़ताल में भाग नहीं लेंगी।’’ दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने यहां आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में 26 नवंबर 2020 को देशव्यापी आम हड़ताल की तैयारियों के बारे में संतोष व्यक्त किया। केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के कई स्वतंत्र फेडरेशनों और एसोसिएशनों ने भी उस दिन हड़ताल का नोटिस दिया है।

Related Articles

Back to top button