ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami 2026: 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल;... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया NSA, ₹5 लाख का मुआवजा DM और पुलिस अफसरों से वसूलने का आदेश गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर
खेल

क्रूड ऑयल की मांग बढ़ने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, जानिए क्या हो गए भाव

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोत्तरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने इन उत्पादों की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी की है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 45 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस बढ़त के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 71.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की मांग बढ़ने के चलते हुई है। शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल WTI 45.02 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल 47.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा है। माना जा रहा है कि क्रूड ऑयल की कीमतें जल्द ही 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर सकती हैं। दरअसल, कोरोना वैक्सीन के विकास को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों से क्रूड मार्केट में मांग बढ़ी है, जिसका असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

आइए देश के अन्य बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़ोत्तरी के साथ 88.58 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़ोत्तरी के साथ 78.38 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल 84.91 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 77.30 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बेंगलुरु की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल 84.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.18 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 83.44 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 75.43 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, रांची में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 81.40 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.07 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल का भाव बढ़त के साथ 84.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 77.32 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल शुक्रवार को बढ़त के साथ 82.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 72.19 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

वहीं, चंडीगढ़ में शुक्रवार को पेट्रोल 78.85 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.61 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर नोएडा में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 82.28 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 72.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button