ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मनोरंजन

अंकुश शर्मा ने 50 लाख के सवाल पर गेम से किया क्विट, क्या आप जानते हैं इसका जवाब

नई दिल्ली। टीवी का फेमस क्विज शो यानी ‘कौन बनेगा करोड़पति-12’ को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्पी तेजी से बढ़ती जा रही है। ये शो न सिर्फ आपके ज्ञान को बढ़ाता है बल्कि आपके कई अधूरे सपनों को साकार करने में भी मदद करता है। अबतक केबीसी न जानें कितने कंटेस्टेंट लाखों करोड़ों रुपए जीतकर जा चुके हैं। वहीं कल यानी गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट अंकुश शर्मा से हुई। जम्मू-कश्मीर से आए अंकुश ने बड़ी ही समझदारी के साथ सभी सवालों के सही जवाब देते हुए 25 लाख रुपए जीते। लेकिन 50 लाख रुपए के सवाल पर अंकुश अटक गए और उन्हें गेम क्विट करने का फैसला लिया। आइए जानते हैं क्या था 50 लाख रुपए का सवाल-

प्रश्न- विकास स्वरुप की पुस्तक ‘क्यू एंड ए’ में वर्णित टीवी क्विज शो में राम मोहम्मद थॉमस से पूछा गया आखिरी सवाल किस तथ्य पर आधारित था?

A. बीथोबेन की पियोनी सोनाटा नंबर 29

B. मुमताज महल के पिता

C. थ्री मसकेटीयर्स

D. कोस्टर्ड, एक शेक्सपियर चरित्र

ये है सवाल का सही जवाब- A. बीथोबेन की पियोनी सोनाटा नंबर 29

हमेशा की तहर ही खेल के साथ ​कंटेस्टेंट और बिग बी के बीच कई पर्सनल बातें भी हुईं। इस दौरान अंकुश ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई सारी शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या से इंस्टाग्राम के जरिए मिले थे।  जैसे ही कोरोना खत्म होगा और सारी चीजें नॉर्मल होंगी दोनों शादी करेंगे।

वहीं अं​कुश शर्मा ने बिग बी के सामने अपनी बीमारी के बारे में भी बात की। अंकुश ने बताया कि विटामिन डी की कमी के कारण उन्हें जन्म से ही एक बीमारी है। जिसके कारण उनकी लंबाई ज्यादा नहीं बढ़ सकी। यही नहीं इसी बीमारी की वजह से उनके बचपन में ही कई ऑपरेशन भी हुए।

Related Articles

Back to top button