ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

PM मोदी के अहंकार ने जवान और किसान को आमने सामने खड़ा कर दिया: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए सैनिकों के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार ने जय जवान जय किसान नारे की धज्जियां उड़ाते हुए देश के किसान तथा जवान को आमने सामने खड़ा कर दिया है।

गांधी ने दिल्ली आने की जिद कर रहे एक किसान की सेना के जवान द्वारा डंडे से पिटाई करने की फोटो ट्वीट की है और कहा है कि किसान के खिलाफ खड़े हुए सैनिक की यह तस्वीर अत्यंत दुखद है। गांधी ने ट्वीट किया, बड़ी ही दुखद फोटो है। हमारा नारा तो जय जवान जय किसान का था लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया। यह बहुत ख़तरनाक है

महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए। जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए सैनिकों के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार ने जय जवान जय किसान नारे की धज्जियां उड़ाते हुए देश के किसान तथा जवान को आमने सामने खड़ा कर दिया है।

गांधी ने दिल्ली आने की जिद कर रहे एक किसान की सेना के जवान द्वारा डंडे से पिटाई करने की फोटो ट्वीट की है और कहा है कि किसान के खिलाफ खड़े हुए सैनिक की यह तस्वीर अत्यंत दुखद है। गांधी ने ट्वीट किया, बड़ी ही दुखद फोटो है। हमारा नारा तो जय जवान जय किसान का था लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया। यह बहुत ख़तरनाक है।

महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए। जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत।

Related Articles

Back to top button