ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

कश्मीर के हंदवाड़ा का तारिक अहमद निकला हैरोइन तस्करी का मास्टरमाइंड

अमृतसर: आई.सी.पी. अटारी बॉर्डर पर कस्टम विभाग की तरफ से पाकिस्तान से आयातित नमक की कंसाइनमैंट में स्मगल की गई हैरोइन की खेप का मास्टरमाइंड कश्मीर के हंदवाड़ा जिले का तस्कर तारिक अहमद लोन निकला है जिसको कस्टम विभाग की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार तारिक अहमद लोन ने ही जम्मू-कश्मीर व पाकिस्तान के तस्करों के साथ मिलीभगत करके हैरोइन की खेप को आई.सी.पी. अटारी के जरिए मंगवाया था। तारिक अहमद हिस्ट्रीशीटर है या नहीं इसकी विभाग की तरफ से जांच की जा रही है। वैसे तो चेहरे के सामने तारिक एक व्यापारी है। इस खेप को कहां सप्लाई किया जाना था और कैसे किया जाना था इसके हर पहलू की कस्टम विभाग की तरफ से जांच की जा रही है। कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि आई.सी.पी. अटारी पर विभाग की टीम ने देर रात तक पाकिस्तान से आए 600 बोरी नमक की जांच दौरान 15 बोरियों में हैरोइन ट्रेस की है जिसमें 532 किलो हैरोइन पाई गई है और 52 किलो मिक्सड नार्कोटिक्स पकड़ा गया है।

पकड़ी गई इस हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में 2700 करोड़ रुपए के लगभग आंकी जा रही है। कस्टम विभाग के इतिहास में यह सबसे बड़ी हैरोइन की खेप है जिसको आई.सी.पी. से जब्त किया गया है। गुप्ता ने कहा कि विभाग इस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रहा है। बता दें कि पंजाब केसरी की तरफ से पहले ही अपनी खबर में खुलासा कर दिया गया था कि कस्टम विभाग देर शाम तक 500 किलो हैरोइन जब्त कर चुका है और 50 से 60 किलो हैरोइन इसमें और बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button