ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

एलगार परिषद मामले में बंद स्टैन स्वामी के लिए जेल में स्ट्रॉ और सिपर भेजेगा एनपीआरडी

नई दिल्ली। दिव्यांगों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक संगठन ने कहा है कि पार्किसन बीमारी से ग्रस्त जेल में बंद 83 वर्षीय आदिवासी कार्यकर्ता स्टैन स्वामी के लिए सिपर के इंतजार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वह तरल पदार्थ पीने में सहायक यह उपकरण जेल में भेजने की योजना बना रहा है। स्वामी इस समय मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं। एलगार परिषद मामले में उन्हें आठ अक्टूबर को रांची में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। नेशनल प्लेटफार्म फार द राइट्स आफ द डिसेबल्ड (एनपीआरडी) की यह प्रतिक्रिया मुंबई की एक विशेष अदालत द्वारा गुरुवार को एक बार फिर से स्वामी की स्ट्रॉ और सिपर की मांग वाली अर्जी खारिज किए जाने के बाद आई है।

अदालत ने स्वामी की मांग पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) से जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। इसके पहले इस महीने की शुरुआत में जांच एजेंसी ने स्ट्रॉ और सिपर की स्वामी की मांग पर जवाब देने के लिए 20 दिन का समय मांगा था। साथ ही कहा था कि गिरफ्तारी के समय स्वामी से ये आइटम नहीं लिए गए थे।एनपीआरडी ने एक बयान में कहा है कि अगली सुनवाई में अभी सात दिन का समय है और इतने दिनों तक स्वामी को तरल पदार्थ के लिए इंतजार नहीं कराया जा सकता है, इसलिए संगठन ने स्वामी के लिए तलोजा जेल के जेलर को सिपर भेजने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button