ब्रेकिंग
Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी...
खेल

सोने की कीमत में पिछले सप्ताह आई जबरदस्त गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती; जानें क्या रह गए दाम

नई दिल्ली। दीवाली, धनतेरस जैसे प्रमुख त्योहारों के बीतने के बाद मांग में कमी के चलते सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह सोने के मूल्य में कुल 1,475 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त कमी देखने को मिली। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 1,417 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली। विश्लेषकों के मुताबिक घरेलू स्तर पर मांग घटने की वजह से सोने एवं चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिल रही है।

23 नवंबर, 2020: सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोने का मूल्य 50,304 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी की कीमत 61,486 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

24 नवंबर, 2020: सप्ताह के दूसरे कारोबारी सत्र में यानी मंगलवार को सोने का भाव 1,329 रुपये की गिरावट के साथ 48,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 1,782 रुपये की गिरावट के साथ 59,704 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

25 नवंबर, 2020: बुधवार को सोने का दाम 40 रुपये की भाव कमी के साथ 48,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया था। वहीं, चांदी की कीमत में 487 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इसके साथ ही चांदी की कीमत 60,191 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

26 नवंबर, 2020: सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में यानी गुरुवार को सोने का भाव 37 रुपये की वृद्धि के साथ 48,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 69 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 60,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

27 नवंबर, 2020: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 143 रुपये की भाव कमी के साथ 48,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई। दूसरी ओर चांदी की कीमत 191 रुपये की गिरावट के साथ 60,069 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

इस तरह देखा जाए तो पिछले सप्ताह सोने के मूल्य में कुल-मिलाकर 1,475 रुपये प्रति 10 ग्राम की भाव कमी देखने को मिली। वहीं, चांदी भी 1,417 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया।

Related Articles

Back to top button