ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

मुंबई में आज फिर भारी बारिश की चेतावनी, 4 ट्रेनें रद्द व 5 को किया गया डायवर्ट

मुंबई: मुंबई में रविवार रात से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण कई इलाके में पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। पालघर में जलजमाव के कारण चार ट्रेनों को रद्द और पांच ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिन भर मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले दो दिन से मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर में सिर्फ पानी-पानी ही नजर आ रहा है।

सड़कों पर खड़ी गाड़ियां डूबने लगी हैं तो कहीं जलभराव के कारण ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है। वहीं सड़क मार्ग से भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। गांधी मार्केट के ट्रैफिक को भाऊदाजी रोड और सुलोचना शेट्टी रोड पर डायवर्ट किया गया है तो वहीं नेशनल कॉलेज, एसवी रोड, बांद्रा रोड के ट्रैफिक को लिंक रोड पर डायवर्ट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button