ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
टेक्नोलॉजी

सस्ता 5G स्मार्टफोन Moto G 5G भारत में लॉन्च, 48MP ट्रिपल रियर कैमरे का मिलेगा सपोर्ट, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली. Moto G 5G स्मार्टफोन को फाइनली भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Moto G 5G स्मार्टफोन का 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये में आएगा। वैसे फोन की MRP 24,999 रुपये है। लेकिन फोन 20,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Moto G 5G के लॉन्च ऑफर में फोन को SBI और Axis bank कार्ड से खरीदने पर 5 फीसदी कैशबैक दिया जाएगा। वहीं HDFC कार्ड से फोन खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फोन इस तरह फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।  Moto G 5G दो कलर ऑप्शन Volcanic Grey और Frosted Silver में  आएगा।

Moto G 5G स्पेसिफिकेशन्स 

नया Moto G 5G एंड्राइड 10 पर काम करेगा। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस LTPS डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। Moto G 5G में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 750G SoC का सपोर्ट दिया दिया गया है।

कैमरा 

अगर फोटोग्राफी की बात करें, तो Moto G 5G के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा, जिसका अपर्चर f/1.7 होगा। वही 8MP का सेकेंड्री वाइड एंगल लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ आएगा। इसका फील्ड ऑफ व्यू 118 डिग्री होगा। फोन में 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है, जो f/2.4 अपर्चर साइज के साथ आएगा। Moto G 5G के फ्रंट पैनल पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर साइज f/2.2 होगा। फोन के स्पेस को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

बैटरी और नेक्टिविटी 

Moto G 5G में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसे 20W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन दो दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आएगा। अगर कनेक्टिविटी की बात करें, तो Moto G 5G स्मार्टफोन 5G इनेबल्ड होने के साथ ही ब्लूटूथ, 5.1, वाई-फाई 802.11ac, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस कनेक्टिविटी के साथ आएगा। फोन के डायमेंशन की बात करें, तो यह 166x76x10mm साइज में आएगा। वहीं फोन का वजन 212 ग्राम होगा।

Related Articles

Back to top button