ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
खेल

दिसंबर में बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, वापस लौटने की नहीं पड़ेगी जरूरत

नई दिल्ली। हर व्यक्ति को किसी ना किसी प्रयोजन से बैंक में काम पड़ते रहता है। विभिन्न तरह की बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होने के बावजूद चेक क्लियरेंस, लोन से जुड़ी तमाम तरीके की सेवाओं और अन्य भी विभिन्न तरह के कार्यों के लिए आपको बैंक शाखा का चक्कर लगाना पड़ सकता है। हालांकि, दिसंबर में रविवार और शनिवार के अतिरिक्त अलग-अलग जोन में बैंकों में 10 दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो यह श्रेयस्कर होगा कि आप बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर घर से निकलें वरना बैंक की शाखा बंद होने पर आपको घर वापस लौटना पड़ेगा।

तीन दिसंबर, 2020: Kankadasa Jayanthi के अवसर पर बेंगलुरु और पणजी जोन के बैंक बंद रहेंगे।

12 दिसंबर, 2020: पा तोगम नेंगमिन्जा संगमा को लेकर शिलांग में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।

17 दिसंबर, 2020: लूसूंग, नामसुंग के अवसर पर गंगटोक में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी।

18 दिसंबर, 2020: लूसूंग, नामसुंग के मौके पर इस दिन गंगटोक के साथ-साथ शिलांग में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी।

19 दिसंबर, 2020: गोवा लिबरेशन डे के अवसर पर पणजी जोन के बैंकों की शाखाओं में छुट्टी रहेगी।

24 दिसंबर, 2020: क्रिसमस फेस्ट के मौके पर आइजॉल और शिलांग में बैंकों की शाखाओं में अवकाश रहेगा।

26 दिसंबर, 2020: क्रिसमस फेस्ट के अवसर पर शिलांग जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

30 दिसंबर, 2020: यू कियांग नांगबाह के मौके पर शिलांग जोन के बैंकों की शाखाओं में छुट्टी रहेगी।

31 दिसंबर, 2020: नववर्ष की पूर्व संध्या पर आइजॉल जोन में बैंक बंद रहेंगे।

यहां यह ध्यान में रखना है कि 25, 26 और 27 दिसंबर को लगातार तीन दिन तक देश के लगभग सभी जोन में बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह यह है कि 25 दिसंबर को शुक्रवार होने की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। 26 दिसंबर को चौथे शनिवार और 27 दिसंबर को रविवार होने की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी।

Related Articles

Back to top button